भिंड में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई; VIDEO: घर पर कब्जे को लेकर चला आ रहा था विवाद, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज – Bhind News

भिंड में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई; VIDEO:  घर पर कब्जे को लेकर चला आ रहा था विवाद, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज – Bhind News



भिंड के दबोह थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव में गुरुवार सुबह मकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान एक पक्ष के चार लोगों ने युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर

.

जानकारी के अनुसार, अंधियारी गांव निवासी ओमप्रकाश का विवाद गांव के बल्लू कौरव और लखन कौरव से लंबे समय से चल रहा था। फरियादी के परिवार ने कई साल पहले एक मकान बल्लू और लखन को बेच दिया था, लेकिन ओमप्रकाश उस पर अब भी कब्जा किए हुए थे।

गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे, जब बल्लू और लखन ने ओमप्रकाश से मकान खाली करने को कहा तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान बल्लू, लखन और उनके परिवार के दो अन्य युवक मिलकर ओमप्रकाश की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घायल ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

चार लोगों पर FIR दर्ज

घायल ओमप्रकाश ने दबोह थाना पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है और आरोपियों की पहचान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link