खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत: अशोकनगर में फर्नीचर का काम कर लौट रहे थे; एक की पत्नी गर्भवती है – Ashoknagar News

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत:  अशोकनगर में फर्नीचर का काम कर लौट रहे थे; एक की पत्नी गर्भवती है – Ashoknagar News



अशोकनगर जिले के विदिशा रोड पर अथाईखेड़ा और भादोन के बीच शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक छैलाबाग निवासी थे 24 वर्षीय प्रशांत अहिरवार पुत्र हरवीर अहिरवार और 20 वर्षीय कान्हा लोधी पुत्र रामजीलाल लो

.

प्रशांत और कान्हा की बाइक रात में बमूरिया की तरफ जाने वाले रास्ते के पास सड़क किनारे खड़े पंचर ट्रक से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने सड़क पर पड़े युवकों को देखकर परिवार को फोन से सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों के शवों को जिला अस्पताल भेजा जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दोनों युवक थे घनिष्ठ मित्र और कारीगर प्रशांत और कान्हा दोस्त थे। वे अशोकनगर के ईसागढ़ रोड स्थित मंदसौर मिल के पास वाहनों की सीट कवर और फर्नीचर (सोफा सेट आदि) बनाने का काम करते थे। शनिवार को वे बहादुरपुर में ऑर्डर पर सोफा सेट का काम करके लौट रहे थे। मृतक प्रशांत अहिरवार की शादी करीब 14 महीने पूर्व हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं।

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे गए हादसे के बाद रात को दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे से परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।



Source link