ग्वालियर में नाबालिग को लिफ्ट देकर रेप: स्कूल जा रही छात्रा को किले ले गया आरोपी,मॉल घुमाया और रात में घर के पास छोड़ गया – Gwalior News

ग्वालियर में नाबालिग को लिफ्ट देकर रेप:  स्कूल जा रही छात्रा को किले ले गया आरोपी,मॉल घुमाया और रात में घर के पास छोड़ गया – Gwalior News


ग्वालियर में स्कूल जा रही एक छात्रा को उसके दोस्त ने लिफ्ट दी और स्कूल न ले जाकर किले पर ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। उसने छात्रा को धमकाया और रात तक मॉल घुमाता रहा। रात करीब 11 बजे छात्र उसे घर के पास छोड़कर भाग गया। छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती स

.

घटना पनिहार के नयागांव के पास शनिवार की है। 14 वर्षीय छात्रा शनिवार को स्कूल जा रही थी। वह घर से निकलकर महिंद्रा शोरुम के पास पहुंची थी कि अब्दुल खान आया और स्कूल तक लिफ्ट देने का कहकर छात्रा को बाइक पर बैठा लिया। अब्दुल उसे ग्वालियर किले पर ले गया और रेप किया।

परिजन तलाश रहे थे, रात 11 बजे घर छोड़ गया

स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद भी छात्रा घर नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। वे रिश्तेदारों, परिचितों से पूछताछ कर रहे थे। रात 11 बजे छात्रा को आरोपी घर के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस का कहना है एसडीओपी घाटीगांव शेखर दुबे ने बताया कि

एक नाबालिग की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

QuoteImage



Source link