जबलपुर से अपहरण के 2 आरोपी गिरफ्तार: सिवनी में आंगन में खेल रही 5 साल की बच्ची को उठाकर ले गए थे – Seoni News

जबलपुर से अपहरण के 2 आरोपी गिरफ्तार:  सिवनी में आंगन में खेल रही 5 साल की बच्ची को उठाकर ले गए थे – Seoni News


सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र से अपहरण की गई 5 साल की बच्ची को पुलिस ने शनिवार रात को संरक्षण में लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है।

.

लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने रविवार सुबह 10 बजे बताया कि धूमा थाना क्षेत्र के टंकी मोहल्ला निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नातिन घर के आंगन में खेल रही थी, तभी किसी ने उसका अपहरण कर लिया।

टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची की तलाश शुरू की और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दो अलग-अलग टीमें नागपुर और जबलपुर भेजी गईं, जिन्होंने रात भर बच्ची और आरोपियों की तलाश की। साइबर टीम ने भी तकनीकी सहायता प्रदान की।

पुलिस ने परिजन को बच्ची को सौंप दिया है।

मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि ग्राम महादेवरी का रुपेश यादव बच्ची को जबलपुर ले गया है। धूमा पुलिस ने जबलपुर पुलिस से संपर्क स्थापित कर आरोपी रुपेश यादव और उसके भांजे यशवंत यादव को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक एंड्रॉइड मोबाइल और एक बाइक भी जब्त की गई है।



Source link