शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम बधारी के वीरसिंह लोधी के बेटे महेश लोधी ने कलेक्टर को आवेदन दिया। इसमें बताया कि उनके पिता को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है।
.
सरपंच रामप्यारी गुर्जर के बेटे गिर्राज गुर्जर पर 60 बीघा सरकारी जमीन हड़पने का आरोप है।
वीरसिंह लोधी ने जब इसकी शिकायत तहसील में की तो गिर्राज ने पटवारी से मिलकर एक बीघा से अधिक जमीन वीरसिंह के नाम दर्ज करवा दी। इसके बाद आदिवासियों के नाम से FIR करवा दी गई।
जांच में पता चला कि यह जमीन बधारी की नहीं, बल्कि लोहरछा गांव की है। गिर्राज ने पटवारी की आईडी से सर्वे नंबर 15 में 0.2300 हेक्टेयर जमीन वीरसिंह के नाम दर्ज करवाई। फिर मायापुर थाने में अपराध क्रमांक 154/2025 के तहत FIR दर्ज कराई गई।
महेश का कहना है कि यह षड्यंत्र उनके पिता की छवि खराब करने के लिए रचा गया। FIR से एक दिन पहले महेश को पिछोर विधायक के प्रतिनिधि पद से हटाया गया था। महेश के मुताबिक, जिन आदिवासियों के नाम से शिकायत की गई, वे गिर्राज के साथ जनसुनवाई में आए थे।
खनियाधाना के एसडीएम ने 30 जून 2025 को आदेश क्रमांक 0029/4121/2025-26 के तहत भूमि को आदिवासियों के नाम दर्ज कर दिया है। इससे साबित होता है कि वीरसिंह ने इस जमीन पर कभी दावा नहीं किया था।