झांसी-इटावा एक्सप्रेस पर डबरा स्टेशन से आगे अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। गार्ड के पास स्थित जनरल कोच की खिड़की पर पत्थर आकर लगा। गनीमत रही कि शीशा नहीं टूटा और न ही कोई यात्री घायल हुआ। यात्रियों का कहना है कि घटना के वक्त सभी सहम गए और कोच में अफर
.
झांसी नगर निगम में अधीक्षक पद पर कार्यरत देवेंद्र कुमार, जो झांसी से इटावा जा रहे थे, ने बताया कि उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन मौके पर न तो जीआरपी और न ही आरपीएफ मौजूद थे। यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। यात्रियों ने मांग की है कि इस रूट पर सुरक्षा गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।