बल्देवगढ़ में एक मां और उसके करीब 3 साल के बेटे के शव मिले हैं। बेटे का शव तालाब से बरामद हुआ है।
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ में एक मां और उसके करीब 3 साल के बेटे के शव मिले हैं। बेटे का शव तालाब से बरामद हुआ है, जबकि मां का शव पास ही एक पेड़ से लटका मिला। यह घटना बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र की है।
.
पुलिस के अनुसार, ऐसा संदेह है कि मां ने पहले अपने बच्चे को तालाब में फेंक दिया और फिर खुद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत हो गई है।
मां-बेटे की मौत की जानकारी लगते ही घटना स्थल पर जमा लोग।
सूचना मिलने पर बल्देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तालाब से बच्चे के शव को बाहर निकाला और महिला के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तालाब में पड़ा बालक का शव।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि घटना बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर गांव के पास की है। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की है। महिला का पता लगाकर पूरी घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं।