Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. रविवार (28 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भाग्य ने टॉस के समय टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का साथ दिया है. सिक्का उनके पक्ष में गिरा और सूर्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद एक ऐसा आंकड़ा सामने आ गया जिसे देखकर सलमान अली आगा की टीम कांप गई होगी.
टीम इंडिया के पक्ष में ये रिकॉर्ड
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 8 बार लक्ष्य का पीछा किया है और उन सभी मैचों में जीत हासिल की है. यह आंकड़ा भारतीय टीम के पक्ष में है और मैच से पहले आंकड़ों से ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया की जीत पक्की हो गई है. हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और कब क्या हो जाए किसी को कुछ नहीं पता.
भारत-पाकिस्तान के अनोखे रिकॉर्ड
– इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 10 टी20 मैचों में से नौ में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. इसमें बस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ मुकाबला अपवाद है. उसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को रन चेज नहीं करने दिया था.
– पाकिस्तान सभी प्रारूपों के टूर्नामेंट फाइनल में भारत से 8-4 से आगे है और पांच या उससे अधिक टीमों वाले फाइनल में 3-2 से आगे है. इनमें से आखिरी फाइनल 2017 का चैंपियंस लीग फाइनल था. उस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था.
– शिवम दुबे ने जिन पिछले 33 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है, उनमें से सभी में भारत ने जीत हासिल की है. यह सिलसिला दिसंबर 2019 से शुरू हुआ था.
ये भी पढ़ें: हैंड शेक नहीं.. IND vs PAK Final में टॉस पर नया ड्रामा, पाकिस्तान के लिए मैदान पर उतरे वकार यूनिस
भारतीय टीम में बदलाव
भारतीय टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं. उनके स्थान पर रिंकू सिंह को मौका दिया गया है. अर्शदीप सिंह को बाहर बिठाया गया है और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह वापस आए हैं. हर्षित राणा की जगह शिवम दुबे की वापसी हुई है. पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें: सुपर-11 का बिगड़ा गणित, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भारत का ‘ट्रंप कार्ड’ ही हुआ बाहर
फाइनल में दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.