बुरहानपुर में निकली 121 मीटर लंबी चुनरी यात्रा… सभी धर्मों के श्रद्धालु शामिल, दिया ये संदेश

बुरहानपुर में निकली 121 मीटर लंबी चुनरी यात्रा… सभी धर्मों के श्रद्धालु शामिल, दिया ये संदेश


Last Updated:

Chunari Yatra: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के फव्वारा चौक स्थित नवदुर्गा माता मंदिर से गजेंद्र पाटील मित्र मंडल की और से चुनरी यात्रा निकाली गई थी. इस चुनरी यात्रा पर सभी समुदाय के लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया. जानिए कब से चली आ रही है यह यात्रा.

Chunari Yatra: मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला गंगा जमनी तहजीब के लिए जाना जाता है. यहां पर हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर रहते हैं. इसका एक ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के फव्वारा चौक स्थित नवदुर्गा माता मंदिर से गजेंद्र पाटील मित्र मंडल की और से चुनरी यात्रा निकाली गई थी. इस चुनरी यात्रा का इन सभी समुदाय के लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया और सभी ने संदेश दिया कि भाईचारा बना रहे. इसके लिए हम पिछले 10 वर्षों से स्वागत सम्मान कर रहे हैं.

समुदाय के लोगों ने दी जानकारी
लोकल18 की टीम ने जब मुस्लिम समुदाय की ओर से स्वागत करने आए मोहम्मद अजहर से बात की तो उन्होंने बताया कि हम पिछले 10 वर्षों से सभी समुदाय के लोग मिलकर यहां पर मंच लगाते हैं और इसके माध्यम से चुनरी यात्रा का स्वागत करते हैं. इस मंच पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी समुदाय के लोग शामिल रहते हैं. आज भी यह नजारा देखने के लिए मिला और इस नजारे ने एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दिया.

121 मीटर की इच्छादेवी को चढ़ाएंगे चुनरी 
समिति के गजेंद्र पाटील ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 10 वर्ष पहले ढाई सौ लोगों के साथ इस चुनरी यात्रा की शुरुआत की थी. इस चुनरी यात्रा को लेकर यह संदेश है कि युवा नशे की लत को छोड़कर भक्ति के मार्ग को अपनाए. इसलिए यह चुनरी यात्रा निकाली थी. आज इस चुनरी यात्रा में हजारों लोग शामिल होते हैं. इस बार भी यह चुनरी यात्रा निकली जो 25 किलोमीटर पैदल चलकर भक्त इच्छा देवी को चुनरी चढ़ाकर जिले में सुख शांति और समृद्धि की कामना करेंगे.

इस चुनरी यात्रा में नरकासुर और भगवान श्री कृष्ण भगवान महाकाल और रेणुका माता के दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है तो वहीं कई भजन मंडली के कलाकार भी इसमें शामिल हुए हैं जो भक्ति गीत गा रहे हैं. युवा डीजे पर झूमते हुए दिखाई दे रहे है. महिलाएं चुनरी लेकर चलते हुए नजर आ रही है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा हैं.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बुरहानपुर में निकली 121 मीटर लंबी चुनरी यात्रा… दिया ये संदेश



Source link