Smart city Bhopal will replace diesel vehicles into electric vehicles, to be the first smart city company in the country to do so | शहर को स्मार्ट बनाने में जुटे अफसर डीजल वाली गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन से घूमेंगे

Smart city Bhopal will replace diesel vehicles into electric vehicles, to be the first smart city company in the country to do so | शहर को स्मार्ट बनाने में जुटे अफसर डीजल वाली गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन से घूमेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Smart City Bhopal Will Replace Diesel Vehicles Into Electric Vehicles, To Be The First Smart City Company In The Country To Do So

भोपाल33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल स्मार्ट सिटी कंपनी ने अधिकारियों और फील्ड वर्क के लिए इस्तेमाल होने वाले डीजल वाहनों को रिप्लेस कर ई-वाहन मंगाए हैं।

  • स्मार्ट सिटी कंपनी के अफसरों का दावा, देश में ऐसा पहली बार हो रहा है
  • ऑफिशियल इस्तेमाल के पहली बार में आठ ई-वाहन मंगाए, कल से होगी शुरूआत

स्मार्ट सिटी भोपाल अपने पूल और अधिकारियों को अलॉट डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में रिप्लेस करेगी। स्मार्ट सिटी कंपनी का दावा है कि वह ऐसा करने वाली देश की पहली स्मार्ट कंपनी होगी। इसका मकसद शहर के पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ ही खर्चा कम करना होगा। स्मार्ट सिटी कंपनी ने तय किया है कि वह अब केवल ई-व्हीकल्स का ही इस्तेमाल करेंगे। ऑफिशियल इस्तेमाल के आठ चार पहिया ई-वाहन मंगाए गए हैं। इसकी शुरूआत कल स्वतंत्रता दिवस से हो रही है। ये सभी वाहन इलेक्ट्रिकल एफिशिएंसी कारपोरेशन लिमिटेड (ईईसीएल) से मंगाए गए हैं।

भोपाल स्मार्ट सिटी के सीईओ आदित्य सिंह ने बताया कि इन वाहनों को रिचार्ज करने के लिए स्मार्ट सिटी परिसर व अन्य स्थानों पर भी चार्जिंग प्वाइंट लगाए जा रहे हैं। इन टर्बो चार्जर्स से आधे घंटे में वाहनों की बैटरी पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। वाहन फुल चार्ज होने पर एक बार में 100 से 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। यह सारे वाहन जीरो कार्बन उत्सर्जन वाले हैं। इन वाहनों से किसी भी तरह का वायु व ध्वनि प्रदूषण नहीं होगा। आदित्य सिंह ने दावा किया है कि भोपाल स्मार्ट सिटी देश की पहली स्मार्ट सिटी कंपनी बन गई है जिसके पास ऑफिस और फील्ड वर्क के लिए इलेक्ट्रानिक वाहन हैं।

मल्टीलेवल पार्किंग में लगेंगे 50 चार्जिंग प्वाइंट
शहर की फिज़ा में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए भोपाल स्मार्ट सिटी इलेक्ट्रानिक वाहनों को बढ़ावा देगी। इसलिए मल्टीलेवल पार्किंग में 50 चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रही है। यह न्यू मार्केट, एमपी नगर और संत हिरदाराम मल्टीलेवल पार्किंग में लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्मार्ट पोल की 150 लोकेशनों पर भी ई-वाइन चार्जिंग की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।

पीबीएस में ई-बाइक उतारने की तैयारी
आदित्य सिंह ने बताया कि भोपाल स्मार्ट सिटी ने ई-बाइक परियोजना को पीबीएस से जोड़ने की कार्य योजना तैयार कर ली है। ये ई-बाइक पीबीएस की तर्ज पर मिलेंगी और ये भी भी जीरो कार्बन उत्सर्जक होंगी। स्मार्ट सिटी कंपनी शहर में 500 साइकिलों का संचालन कर रही है। इसके लिए डेडिकेटेड साइकिल ट्रैक और डाकिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

0



Source link