Last Updated:
Mithun Manhas New BCCI President: मिथुन मन्हास को BCCI का नया अध्यक्ष चुना गया है, जो 28 सितंबर से पद संभालेंगे. दिल्ली रणजी टीम के कप्तान रह चुके इस धुरंधर के अंडर विराट कोहली जैसे स्टार खेल चुके हैं.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है. उम्मीद के मुताबिक दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने रॉजर बिन्ना की जगह पर इस पद से लिए चुना गया है. मिथुन ने कुछ दिन पहले ही इस पद के लिए आवेदन दिया था. रविवार 28 सितंबर को दोपहर वो बीसीसीआई के मुख्यालय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे. बीसीसीआई एजीएम में उनके नाम पर मुहर लगाई गई.
दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया अध्यक्ष चुना गया है. BCCI की नई कार्यकारिणी की घोषणा 28 सितंबर को वार्षिक आम बैठक (AGM) में की गई. राजीव शुक्ला और देवजीत सैकिया को फिर से BCCI के उपाध्यक्ष और सचिव के रूप में चुना गया है. प्रभतेज सिंह भाटिया ने रोहन गौंस देसाई की जगह संयुक्त सचिव का पद संभाला है. भाटिया पहले BCCI के कोषाध्यक्ष थे. अब ए रघुराम भट BCCI के नए कोषाध्यक्ष हैं.
A momentous occasion to celebrate!
Mithun Manhas has been officially declared as the new President of the ‘Board of Control for Cricket in India’ #BCCI.
What a providential Sunday for the erstwhile district of Doda, one of the remotest parts of Jammu & Kashmir, which incidentally… pic.twitter.com/I6PpEMtH2T