रायसेन में कायस्थ महासभा का गरबा महोत्सव: सांची विधायक ने कन्या विवाह कक्ष के लिए दी 2 लाख की मदद, मेधावी छात्र सम्मानित – Raisen News

रायसेन में कायस्थ महासभा का गरबा महोत्सव:  सांची विधायक ने कन्या विवाह कक्ष के लिए दी 2 लाख की मदद, मेधावी छात्र सम्मानित – Raisen News


रायसेन में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कायस्थ महासभा की ओर से दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 26 और 27 सितंबर को श्री चित्रगुप्त राधा कृष्ण मंदिर परिसर में हुआ।

.

समापन समारोह में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक डॉ. चौधरी ने समाज की पहल की सराहना की और गरीब कन्याओं के विवाह के लिए बनने वाले अतिरिक्त कक्ष हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। समाजजनों ने उनके इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

गरबा महोत्सव की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद महिलाओं ने पूरे उत्साह से गरबा खेला। छोटी बच्चियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

कायस्थ महासभा के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सक्सेना ने बताया कि हर साल शारदीय नवरात्रि पर गरबा महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस मौके पर समाज के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने किया था।

देखिए कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें



Source link