Last Updated:
Asia Cup Final 2025: 41 साल बाद पहली बार एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. फलोदी सट्टा बाजार में मैच से पहले भारी हलचल मची है. बाज़ार ने संभावित जीत के संकेत जारी किए हैं, जिससे स्थानीय सट्टेबाजों और क्रिकेट फैंस में उत्सुकता का माहौल है.
India vs Pakistan Asia Cup 2025 | Asia Cup final | Folodi betting market | India Pakistan cricket match | Asia Cup cricket | match prediction | Phalodi Satta Bazar | Phalodi Satta Bazar NewsAsia Cup Match: एशिया कप 2025 का रोमांच अपने चरम पर है आज रात 8 बजे दुबई के मैदान पर क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जब भारत और पाकिस्तान पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे. फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों को जहां भारत की जीतने की उम्मीद है. वही फलोदी सट्टा बाजार में भी भारी जोश देखा जा रहा है क्योंकि 41 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों टीमें इस मंच पर भिड़ने जा रही हैं. फलोदी का मशहूर सट्टा बाजार इस महामुकाबले पर खासा सक्रिय है.
भारत की जीत के मजबूत संकेत
भारत के फाइनल मैच की जीत के लिए 25 पैसे के भाव सामने आए हैं. वहीं पाकिस्तान की जीतने के ₹1.25 पैसे के भाव सामने आए हैं. भारत की फाइनल में जीत पक्की है वही भाव एक नहीं रहते हैं. ऐसे में उतार-चढ़ाव की भी स्थिति सामने आती है लेकिन फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार फाइनल मैच भारत के जीतने के प्रबल आसार हैं,
महामुकाबले से पहले सट्टा बाजार में रोमांच और अनुमान
हालांकि जानकारों का कहना है कि सट्टा बाजार में भाव स्थिर नहीं रहते. खेल के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं और परिणाम पर इसका असर भी होता है. बावजूद इसके, मौजूदा स्थिति के हिसाब से फलोदी बाजार भारत की जीत के प्रबल जता रहा है.आज रात का यह महामुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बनने वाला है और सबकी निगाहें इस ऐतिहासिक भिड़ंत पर टिकी हुई हैं.
नोटः यहां पर दी गई जानकारी फलोदी में सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है. न्यूज 18 का उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है.
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें