वर्ल्ड चैंपियन के घर हुई चोरी, CCTV फुटेज खुली एक दर्जन चोरों की पोल, एक्शन में आई पुलिस

वर्ल्ड चैंपियन के घर हुई चोरी, CCTV फुटेज खुली एक दर्जन चोरों की पोल, एक्शन में आई पुलिस


देश में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. फरीदाबाद में चोरों ने बेबाक अंदाज में भारत की स्टार मुक्केबाज मैरी कॉम के घर चोरी के लिए धावा बोल दिया. चोरी के मामले के बाद चारों तरफ हड़कंप मच चुका है. मैरी कॉम छह बार की वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं. उनके फरीदाबाद स्थित घर पर चोरी का मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की संख्या की पुष्टि हो चुकी है.

कितने चोरों ने घटना को दिया अंजाम?

मैरी कॉम के घर हुई चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि 6-7 लोग घर से सामान चोरी कर ले जा रहे हैं. खबर मिलते ही पुलिस एक्शन में आ चुकी है. पुलिस ने जल्द ही मामले को सुलझाने का दावा किया है. मैरी कॉम फरीदाबाद के सेक्टर 46 के मकान नंबर 300 में पिछले 3 साल से रह रही हैं. पड़ोसियों के मुताबिक पिछले दो सप्ताह से वह घर से बाहर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


कहां गईं थी मैरी कॉम?
 
जानकारी के मुताबिक वह मेघालय एक इवेंट में भाग लेने के लिए गई हुई है. चोरी की घटना 24 तारीख की सुबह हुई थी. पड़ोसियों को इसका पता तब चला, जब उन्होंने 26 तारीख को सीसीटीवी फुटेज देखी. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि 6-7 लोग मैरी कॉम के मकान में घुसे और वहां से सामान चोरी कर फरार हो गए. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस और मैरी कॉम को इसकी सूचना दी.

तेजी से जांच पड़ताल

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम, फॉरेंसिक विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही और मामले की जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्दी ही मामले को सुलझा लिया जाएगा और आरोपियों को पकड़ा जाएगा. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि घर से कौन-कौन सी वस्तुएं चोरी हुई हैं. पुलिस जांच कर रही है और मैरी कॉम के लौटने का इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा कि घर से कौन-कौन सी वस्तुएं चोरी की गई हैं.



Source link