बैतूल के भैंसदेही क्षेत्र स्थित जामझिरी के एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रविवार शाम एक सातवीं कक्षा का छात्र साहित्य परते सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत ग
.
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त विवेक जैन ने बताया कि साहित्य अपने बड़े भाई के साथ छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह चौथी मंजिल पर स्थित अपने कमरे से बाथरूम गया था और लौटते समय पहली और दूसरी मंजिल के बीच की सीढ़ियों से नीचे गिर गया। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
छात्र पलासपानी गांव का निवासी है, जबकि उसके पिता हरदा में रहते हैं। घटना के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक आयुक्त ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए एक टीम भेजी गई है।
