IND vs PAK: महामुकाबले में लौटेगा भारत का सबसे घातक हथियार, अकेले दम पर पाकिस्तान की उड़ा देगा धज्जियां!

IND vs PAK: महामुकाबले में लौटेगा भारत का सबसे घातक हथियार, अकेले दम पर पाकिस्तान की उड़ा देगा धज्जियां!


टीम इंडिया 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाने के लिए तैयार है. भारत और पाकिस्तान के बीच अब से कुछ घंटों में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टूर्नामेंट में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी को दोनों मुकाबलों में हराया है. अब भारत तीसरी बार धूल चटाकर खिताब जीतने उतरेगा. इस महाजंग के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में सबसे घातक हथियार की वापसी होने वाली है.

प्लेइंग-11 में लौटेगा सबसे घातक हथियार

दरअसल, इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग-11 में वापसी होने वाली है. बता दें कि बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ भारत के आखिरी सुपर-4 मुकाबले में रेस्ट दिया गया था. हालांकि, अब बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ दहाड़ने को पूरी तरह तैयार होंगे. भले ही बुमराह टूर्नामेंट में खेले चार मैचों में 5 विकेट ही ले पाए हैं, लेकिन बड़े मुकाबलों में वह मैच विनर साबित होते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह चले तो वह अकेले दम पर बैटिंग ऑर्डर तबाह कर सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


शिवम दुबे की वापसी की संभावना

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए थे. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की जगह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को शामिल किया गया. ऐसे में शिवम दुबे की भी फाइनल मुकाबले के लिए वापसी करने की संभावना है. शिवम दुबे टूर्नामेंट में अब तक 5 मुकाबले खेल चुके हैं. इसे देखते हुए बहुत कम उम्मीद है कि हेड कोच और कप्तान उनकी जगह किसी और को खिलाकर प्लेइंग-11 में कोई एक्सपेरिमेंट करें.

शिवम दुबे की वापसी की संभावना

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए थे. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की जगह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को शामिल किया गया. ऐसे में शिवम दुबे की भी फाइनल मुकाबले के लिए वापसी करने की संभावना है. शिवम दुबे टूर्नामेंट में अब तक 5 मुकाबले खेल चुके हैं. ऐसे में बहुत कम चांस हैं कि हेड कोच और कप्तान उनकी जगह किसी और को खिलाकर प्लेइंग-11 में कोई एक्सपेरिमेंट करें.

अभिषेक-गिल पर रहेगा दारोमदार 

पूरे सीजन में अभिषेक शर्मा और उपकप्तान गिल ने ओपनिंग करते हुए भारत की तूफानी शुरुआत दी है. खासकर, अभिषेक शर्मा जो बेहद खतरनाक फॉर्म में हैं और लगातार तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. इसमें एक पाकिस्तान के खिलाफ भी शामिल है, जो सुपर-4 मैच में आया था. इस मुकाबले में अभिषेक-गिल की ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी. ऐसे में फाइनल में भी उनसे इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

अर्शदीप सिंह को मिलेगा मौका?

देखना दिलचस्प होगा कि क्या अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा. बता दें कि अर्शदीप को सिर्फ दो ही मैच में मौका मिला है. ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में और श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में. श्रीलंका वाले मुकाबले में अर्शदीप ने अंतिम ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुकाबले को टाई कराने में बड़ी भूमिका निभाई और फिर सुपर ओवर में श्रीलंका को दो रन पर ही रोककर भारत को जीत दिलाई. अर्शदीप इस फॉर्मेट में भारत के सबसे ज्यादा 101 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इससे भी खास यह है कि उन्हें दबाव वाले समय में गेंदबाजी करने का अनुभव है. शुरुआती और डेथ ओवर्स में अर्शदीप बेहद घातक साबित होते हैं. देखना यह भी होगा अगर उन्हें प्लेइंग-11 में लाया जाता है तो किससे रिप्लेस किया जाएगा.

ये हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या/अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.



Source link