IND vs PAK Final: अभिषेक के बाद कुलदीप ने मारी बाजी, T20I Asia Cup में पहली बार उतरकर बने रिकॉर्डधारी

IND vs PAK Final: अभिषेक के बाद कुलदीप ने मारी बाजी, T20I Asia Cup में पहली बार उतरकर बने रिकॉर्डधारी


India vs Pakistan Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 फाइनल में रोमांच का ट्रिपल डोज देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की. पाकिस्तानी बल्लेबाज कुलदीप यादव की फिरकी पर नाचते नजर आए. अभिषेक के बाद कुलदीप भी एशिया कप में रिकॉर्डधारी बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 4 विकेट झटके और टी20 एशिया कप में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

अभिषेक के नाम भी बड़ा रिकॉर्ड

फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा फ्लॉप नजर आए. अर्धशतकों की हैट्रिक के बाद फाइनल में अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बावजूद एशिया कप खत्म होने तक उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड लग चुका है. वह टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया है. उन्होंने 7 मैच में ही 314 रन ठोक डाले हैं. वह एक एशिया कप के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


कुलदीप टॉप विकेट टेकर

एशिया कप 2025 में कुलदीप यादव भी धमाकेदार फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने एक के बाद एक मैच में अपनी फिरकी का कमाल दिखाया है. सीजन खत्म होने तक कुलदीप ने आखिरकार रिकॉर्ड बना ही दिया. टी20 एशिया कप में कुलदीप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. उन्होंने 17 विकेट अपने नाम किए हैं. हालांकि, इस आंकड़े को हारिस रऊफ और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने भी छुआ है. लेकिन कुलदीप ने 17 विकेट महज 7 मैच में झटक दिए हैं. वहीं, हसरंगा और रऊफ 10 से ज्यादा से मैच खेल चुके हैं. 

ये भी पढे़ं.. IND vs PAK Final: जोकरपंती से बाज नहीं आए हारिस-अफरीदी, पहले किए थे जेट इशारे, अब राष्ट्रगान पर की घिनौनी करतूत

भारत को मिला 147 का लक्ष्य

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में शानदार गेंदबाजी की. पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और बोर्ड पर महज 146 रन टांगने में कामयाब हुई. जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक-गिल फ्लॉप हो गए. जिसके बाद सैमसन और तिलक ने बाजी पलटी और पाकिस्तान के गेंदबाजों को नाको चने चबवा दिए. 



Source link