89 चौके, 27 छक्के और 1016 रन… विराट के इलाके से आकर ODI में बनाया महारिकॉर्ड, घातक बैटर का विदेशों में चलता है नाम

89 चौके, 27 छक्के और 1016 रन… विराट के इलाके से आकर ODI में बनाया महारिकॉर्ड, घातक बैटर का विदेशों में चलता है नाम


Unique Cricket Record: भारत के खून में क्रिकेट बसा हुआ है. ये सिर्फ भारतीय टीम या भारत में चल रही लीग साबित नहीं होता बल्कि विदेश में खेल रहे भारतीय मूल के खिलाड़ी भी इस बात के गवाह बन चुके हैं. हम ऐसे ही एक भारतीय मूल के घातक बल्लेबाज के रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने ODI में अपनी ऐसी दहशत फैलाई कि दुनियाभर में उसका डंका बजा. इस घातक बल्लेबाज का नाम विदेशों में चलता है, हालांकि भारत के लिए खेलने का सपना पूरा नहीं हुआ. लेकिन वनडे इंटरनेशनल के एक रिकॉर्ड से इस बल्लेबाज ने खौफ बनाया. 

क्या है रिकॉर्ड?

हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे है वो है एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन. इस लिस्ट में किंग कोहली भी टॉप-5 में नजर आते हैं. लेकिन नंबर-2 पर दिल्ली में जन्में क्रिकेटर मिलिंद कुमार का नाम है. मिलिंद कुमार का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. टॉप-5 में यूएसए के 3 खिलाड़ी देखने को मिलते हैं जिसमें से 2 बल्लेबाज भारतीय मुल के हैं. पहले नंबर पर स्कॉटलैंटड के जॉर्ज मुंसी है जिन्होंने अविश्सनीय बल्लेबाजी से इस लिस्ट में पहले नंबर पर जगह बनाई. 

Add Zee News as a Preferred Source


1016 रन का रिकॉर्ड

मिलिंद कुमार ने आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 67.73 की औसत से इस टूर्नामेंट में 22 मैच और 21 पारियों में 1016 रन ठोके थे. इस दौरान उनके बल्ले से 27 छक्के जबकि 89 चौके तेखने को मिले थे. बात करें मुंसी की तो उन्होंने महज 17 मैच खेले थे और 1037 रन बनाकर महारिकॉर्ड कायम किया था. अब देखना होगा कोई ये रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो पाता है या नहीं. 

ये भी पढ़ें.. IND vs SA: ‘हार का असर नहीं पड़ेगा..’ सीरीज गंवाने से पहले सफाई शुरू, बेइज्जत होने पर टेंशन फ्री है टीम इंडिया

नंबर-6 पर कोहली

बात करें टेस्ट प्लेइंग नेशन की तो पहला नाम विराट कोहली का देखने को मिलता है. कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में रनों का अंबार लगा दिया था. उन्होंने महज 11 मैच खेले थे जिसमें 3 शतक 6 फिफ्टी के दम पर 765 रन ठोके थे. विराट का औसत 95.62 का रहा था जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. कोहली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा था जिन्होंने 11 मैच में 673 रन बनाए थे. 



Source link