When Pakistani cricketer Shoaib Akhtar wanted to kidnap Bollywood actress Sonali Bendre

When Pakistani cricketer Shoaib Akhtar wanted to kidnap Bollywood actress Sonali Bendre


नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) को लोग रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से भी जानते हैं.  शोएब अख्तर ने अपने क्रिकेट करियर में मैदान पर कई बार कमाल दिखाया. शोएब को मैदान पर उनकी शानदार बॉलिंग की रफ्तार के लिए तो लोग पहचानते ही हैं, साथ ही उन्हें उनके गुस्सैल मिजाज के लिए भी जाना जाता है. जब भी शोएब अख्तर मैदान पर उतरते थे तो उनके गुस्से से हर कोई डरता था क्योंकि उनका नेचर काफी एग्रेसिव था. मगर पाकिस्तान के इस गुस्सैल खिलाड़ी का दिल एक हिंदुस्तानी एक्ट्रेस पर आ गया था और ये बॉलीवुड हसीना थीं 90 के दशक में हर किसी के दिल पर राज करने वालीं सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre). 

यह भी पढ़ें- B’day Special: क्या आपको पता हैं क्रिकेट से अलग धोनी की ये 11 बातें?

ये वो वक्त था जब सोनाली बेंद्रे की खूबसूरती के करोड़ों दीवाने हुआ करते थे, उनके दीवानों में एक नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का भी था. शोएब ने अपने एक इंटरव्यू में सोनाली के बारे में बात करते हुए अपने दिल का हाल बताया था. शोएब ने बताया कि वो सोनाली को इतना पसंद करते थे कि उन्हें किडनैप करने के लिए भी तैयार थे. अपने इसी इंटरव्यू में उन्होंने सोनाली और अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि जब वो भारत के दौरे पर आए थे तब उनकी मुलाकात सोनाली से हुई थी. सोनाली को पहली बार देखते ही शोएब उन्हें अपना दिल दे बैठे थे. सोनाली की खूबसूरती ने शोएब को अपना दीवाना बना लिया था.

हालांकि सोनाली को मिलने से पहले ही शोएब उन्हें फिल्मों में देखकर पसंद करने लगे थे. सोनाली की फिल्म ‘इंग्लिश बाबू देसी मेम’ में शोएब ने उन्हें पहली बार देखा था और तभी से उन्हें पसंद करने लगे थे. शोएब अख्तर, सोनाली को इस कदर पसंद करने लगे थे कि उनकी तस्वीर अपने मनी पर्स में लेकर घूमते थे. अपने एक तरफा प्यार को लेकर शोएब काफी सीरियस थे. शोएब ने एक बार मजाक-मजाक में ये बात तक कह दी थी कि, अगर सोनाली उनके प्रपोजल को ठुकराया देती हैं तो वो उन्हें किडनैप कर लेंगे. 

हालांकि जब इस बारे में सोनाली बेंद्रे से पूछा गया तो सोनाली ने कहा कि वो शोएब अख्तर नाम के किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को नहीं जानती. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही वो क्रिकेट देखती हैं जिसकी वजह से उन्हें क्रिकेटर्स के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि शोएब अख्तर उनके इतने बड़े फैन हैं तो इस बात के लिए उन्होंने मीडिया के जरिए शोएब को शुक्रिया कहा था. एक इंटरव्यू में सोनाली ने इस बारे में कहा था, ‘मैं शोएब अख्तर नाम के किसी पाकिस्तानी के बारे में नहीं जानती क्योंकि मैं क्रिकेट फैन नहीं हूं. मुझे पता चला था कि वह मेरे फैन हैं. मैं इसके लिए उनको धन्यवाद कहती हूं.’





Source link