Viral Video Of Madhya Pradesh Woman Beaten Up In Guna | 4.40 करोड़ की जमीन का विवाद; भाई ने चचेरी बहन को घर से बाहर खींचकर चप्पलों से की पिटाई, सड़क पर घसीटा भी

Viral Video Of Madhya Pradesh Woman Beaten Up In Guna | 4.40 करोड़ की जमीन का विवाद; भाई ने चचेरी बहन को घर से बाहर खींचकर चप्पलों से की पिटाई, सड़क पर घसीटा भी


  • 7 माह पहले जमीन बेची थी दो परिवारों ने, इसी को लेकर खींचतान

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 01:07 PM IST

गुना. कैंट रोड सेल्स टैक्स ऑफिस के सामने एक युवती के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। एक युवक अचानक युवती के घर पर आ धमकता है। इसके बाद वह दरवाजे में लात मारकर घर में घुस जाता है। एक युवती को खींचकर बाहर लाता है और जमकर मारपीट करता है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमाया। हालांकि एक दिन पहले ही कैंट पुलिस माया कौर की शिकायत पर गौरव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि गौरव और माया के परिवार के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। दोनों के हिस्से की जमीन एक साल पहले 4.50 करोड़ में बेची गई थी। 

बाल पकड़कर खींचे
युवक गौरव ने अपनी चचेरी बहन मंददीप की जमकर मारपीट की। यह घटना रविवार की है। सड़क पर युवती की मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। युवक उसे इस कदर पीट रहा है कि देखने वाले भी हैरान रहे गए।



Source link