Jabalpur Weather: अगले 4 दिन तक होगी बारिश! कई गरबा प्रोग्राम भी कैंसल, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Jabalpur Weather: अगले 4 दिन तक होगी बारिश! कई गरबा प्रोग्राम भी कैंसल, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी


Last Updated:

Jabalpur Weather Update Today: जाते-जाते जबलपुर में मानसून ने फिर हड़कंप मचा दिया. बारिश से गरबा कार्यक्रम रद्द हो रहे हैं. नवरात्रि में लोगों को परेशानी बढ़ रही हैं. जानें मौसम विभाग का अपडेट…

जबलपुर जिले में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बारिश के कारण ग्राउंड में पानी भर गया. जबलपुर में आयोजित हो रहे कई गरबा आयोजकों को प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा.

b

हालांकि, मानसून की विदाई तय है, जहां अब जाते-जाते मानसून जमकर बरस रहे हैं. लिहाजा, ऐसा ही कुछ नजारा बीते चार दिन से दिखाई दे रहा. जिले में बारिश हो रही है, जिसके चलते अब नवरात्रि में लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

c

वहीं, एक दिन पहले हो रही तेज धूप के कारण लोग पसीने से हलाकान हो रहे थे. लेकिन, रिमझिम बारिश ने मौसम को अब सुहाना बना दिया. तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है.

d

जिले में अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा. जिले में उत्तर-पूर्वी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है.

e

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई. जिसके चलते अब जिले में कुल बारिश का आंकड़ा 1180.6 मिलीमीटर मतलब 47 इंच के करीब पहुंच चुका है.

f

नवरात्रि में हो रही बारिश के कारण लोगों के भी माथे में चिंता की लकीर आ गई है, क्योंकि पंडाल और सड़के भीग रही हैं. इसके चलते पंडालों में करंट फैलने का भी खतरा बढ़ गया है. बता दें कि बीते दिन दो बच्चों की पंडाल में करंट लगने से मौत हो गई थी.

g

इतना ही नहीं, अगले 4 दिन तक नवरात्रि के पर्व में ऐसे ही बारिश होने के आसार हैं. जहां माता के दर्शन करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. बहरहाल, मौसम विभाग का कहना है अगले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह मौसम बना रहेगा.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Jabalpur Weather: अगले 4 दिन तक होगी बारिश! कई गरबा प्रोग्राम भी कैंसल, जानें



Source link