शिवपुरी में दो भाइयों के बीच प्लॉट विवाद: मारपीट में तीन लोग घायल, कार तोड़ी गई, FIR के बाद देर रात फिर हमला – Shivpuri News

शिवपुरी में दो भाइयों के बीच प्लॉट विवाद:  मारपीट में तीन लोग घायल, कार तोड़ी गई, FIR के बाद देर रात फिर हमला – Shivpuri News



शिवपुरी शहर में प्लॉट विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प हुई। शनिवार को हुई इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। आरोपियों ने पहले एक भाई की कार के शीशे तोड़े और धमकी दी, जिसके बाद पुलिस में FIR दर्ज कराई गई। हालांकि, FIR के बाद भी देर रात दोबारा मा

.

हथियार लेकर भाई के घर पहुंचा दूसरा भाई शिशुपाल यादव के बेटे अंकित यादव ने बताया कि वे तुलसी नगर में रहते हैं, जबकि विवादित प्लॉट द्वारिकापुरी में है। पिछले छह महीने से प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। अंकित के अनुसार, शनिवार दोपहर राजपाल और अनुराज हथियार लेकर आए। उन्होंने गाली-गलौज की और उनकी कार के सभी शीशे तोड़ दिए। इस घटना के तुरंत बाद कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

FIR के बाद फिर हमला किया पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बावजूद देर रात आरोपियों ने फिर हमला कर दिया। इस हमले में अंकित यादव, उनके पिता शिशुपाल यादव और उनकी मां घायल हो गए।



Source link