एशिया कप खत्म, अब टीम इंडिया कब और किस टीम के साथ खेलेगी मुकाबला

एशिया कप खत्म, अब टीम इंडिया कब और किस टीम के साथ खेलेगी मुकाबला


Last Updated:

एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती. अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और फिर ऑस्ट्रेलिया में वनडे के साथ टी20 सीरीज खेलेगी.

एशिया कप जीतने के बाद भारत किस टीम के साथ खेलेगा अगला मुकाबला

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. लगातार तीन मैच में दोनों टीमों की टक्कर हुई और हर एक मुकाबले में पड़ोसी को मुंह की खानी पड़ी. लीग स्टेज और सुपर 4 के बाद फाइनल में भारत ने जीत हासिल कर पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 146 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. तिलक वर्मा की दमदार पारी की बदौलत भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी को अपने नाम किया. एशिया कप के बाद अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगा.

एशिया कप में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की और अब टी20 फॉर्मेट से अलग हटकर टेस्ट में खेलने उतरेगी. टूर्नामेंट के दौरान ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया. इंग्लैंड दौरे पर गए करुण नायर को बाहर कर दिया गया है. उन्होंने 8 साल के बाद टीम में वापसी की थी लेकिन अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओँ को प्रभावित करने में नाकाम रहे.

टीम इंडिया ने पाकिस्‍तान पर जीत दर्ज की.

भारत बनाम वेस्टइंडीज

टीम इंडिया का अगला रेड-बॉल असाइनमेंट अक्टूबर में खेला जाना तय है. पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में अक्टूबर को शुरू होगा. दूसरा मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में 10 अक्टूबर से खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत इन मुकाबलों को खेला जाना है. इंग्लैंड में धमाकेदार खेल दिखाकर सीरीज बराबर करके लौटे टेस्ट के नए कप्तान शुभमन गिल घर पर अच्छा करना चाहेंगे.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे और टी20 सीरीज

वेस्टइंडीज सीरीज समाप्त होने के केवल पांच दिन बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीद है. 50 ओवर का फॉर्मेट ही एकमात्र ऐसा है जिससे दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है. इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

एशिया कप खत्म, अब टीम इंडिया कब और किस टीम के साथ खेलेगी मुकाबला



Source link