पापा जोड़ते थे बिजली के तार, बेटे तिलक वर्मा का फाइनल में पाकिस्तान पर वार

पापा जोड़ते थे बिजली के तार, बेटे तिलक वर्मा का फाइनल में पाकिस्तान पर वार


Last Updated:

Tilak Varma Asia Cup 2025: भारत अगर नौवीं बार एशिया कप जीत पाया तो उसके पीछे सबसे बड़ा हाथ फाइनल के हीरो तिलक वर्मा का रहा. लेकिन उनका ये सफर इतना आसान भी नहीं था.

पापा जोड़ते थे बिजली के तार, बेटे तिलक वर्मा का फाइनल में पाकिस्तान पर वारतिलक वर्मा एशिया कप फाइनल के हीरो

दुबई: भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में 69 रन की नाबाद पारी को अपने करियर की सबसे खास पारियों में से एक बताया. तिलक के अर्धशतक की मदद से भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया.

तिलक ने मैच के बाद एक घंटे देरी से शुरू हुए पुरस्कार वितरण समारोह में ‘प्लेयर आफ द मैच’ का पुरस्कार लेने के बाद कहा:

दबाव था, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. मैं संयम के साथ खेलने की कोशिश कर रहा था. मेरे करियर की सबसे खास पारियों में से एक. चक दे इंडिया. हम हर क्रम पर खेलने को तैयार रहते हैं. लचीलापन होना जरूरी है. मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार था. मुझे अपने खेल पर भरोसा था. जब विकेट धीमे होते हैं तो मैने गौती सर से इस पर बात की है और उनके साथ काफी मेहनत की है.

तिलक ने अहम साझेदारियों के लिए संजू सैमसन और शिवम दुबे की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘सैमसन की शानदार पारी. दुबे ने दबाव में जिस तरह से खेला, वह टीम के लिए बहुत जरूरी था.

बिजली मिस्त्री थे तिलक वर्मा के पिता
हैदराबाद के रहने वाले तिलक वर्मा की गिनती आज भले ही करोड़पति क्रिकेटर्स में होती हैं, लेकिन हालात हमेशा से ऐसे नहीं थे. उनके पिता नम्बूरी नागराजू इलेक्ट्रिशियन थे. बिजली के तार जोड़ा करते थे. घर का खर्चा मुश्किल से चलता था. तिलक के अलावा दूसरे बच्चों की भी जिम्मेदारी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी तिलक की ट्रेनिंग में कोई अड़चन नहीं आने दी.

उधार की किट से टीम इंडिया तक का सफर
लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस की नजर तिलक वर्मा पर पड़ी. 2022 में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में तिलक को पांच बार की चैंपियन मुंबई ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये की मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा था. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने फिर अपने माता-पिता की हर अधूरी ख्वाहिश पूरी की. कभी उधार की किट से क्रिकेट ग्राउंड पर उतरे अब एशिया कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियन बना दिया.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

पापा जोड़ते थे बिजली के तार, बेटे तिलक वर्मा का फाइनल में पाकिस्तान पर वार



Source link