पन्ना पुलिस ने एक लूट और मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पवई थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में एक कियोस्क बैंक संचालक से करीब 3 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल और फिंगरप्रिंट डिवाइस लूटे गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हु
.
पवई थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना 12 सितंबर को हुई थी। फरियादी कियोस्क बैंक संचालक मोहन्द्रा से अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। टपरियन के पास कटन नाला पुलिया पर घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद, उन्होंने स्कूटी की डिग्गी में रखे 3 लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान लूट लिया। इस घटना के बाद थाना पवई में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।