पाकिस्तानी कप्तान सलमान ने हार के बाद दिखाए तेवर, फेंक दिया मिला प्राइज चेक

पाकिस्तानी कप्तान सलमान ने हार के बाद दिखाए तेवर, फेंक दिया मिला प्राइज चेक


Last Updated:

एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया, तिलक वर्मा नाबाद 69 रन के हीरो रहे. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने रनर-अप चेक फेंका.

पाकिस्तानी कप्तान सलमान ने हार के बाद दिखाए तेवर, फेंक दिया मिला प्राइज चेक

नई दिल्ली. एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ मिली हार पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा था. टीम इंडिया ने जीत के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नही ली. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल में करीबी हार के बाद रनर-अप चेक फेंक दिया. खिताबी मुकाबले में तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन बनाकर भारत की 147 रन की लक्ष्य का पीछा किया. टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार पाकिस्तान को हराया और इसकी खीच पड़ोसी देश के चेहरे पर देखी जा सकती थी.

पहले बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत जबरदस्त थी लेकिन अंत शर्मनाक रहा. पूरी टीम महज 146 रन पर ढेर हो गई. कुलदीप यादव एक बार फिर से पाक बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. संजू सैमसन (24) और शिवम दुबे (33) के साथ 57 और 60 रन की साझेदारी करते हुए तिलक ने पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों को तोड़ दिया. आगा अपनी टीम की टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ लगातार तीसरी हार के बाद स्पष्ट रूप से निराश थे.



Source link