बालाघाट में बुजुर्ग (65) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बालाघाट में बुजुर्ग (65) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 05 बैहर रोड, मरारी मोहल्ला में हुई। कोतवाली पुलिस ने गोमाजी पिता बारकु पांचे नामक बुजुर्ग का शव बरामद किया है।
.
मृतक के बेटे हरिशचंद्र पांचे ने बताया कि रविवार रात पूरा परिवार भरवेली में मां दुर्गा की पंडालों के दर्शन के लिए गया था। जब वे घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। कोशिश करने के बाद दरवाजा खोला, लाइट जलाने पर देखा कि पिता का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उन्होंने रस्सी से फांसी लगा ली थी।
परिवार ने तुरंत 112 एफआरवी को सूचना दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रात में शव को घर में ही रखा। आज सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वृद्ध गोमाजी शराब पीने के आदी थे, और आशंका जताई जा रही है कि शराब की लत के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की वास्तविकता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा।