Last Updated:
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 2 अक्टूबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ेगी. इस सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को दोहरा झटका लगा है. तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो चुके हैं. अल्जारी जोसफ से पहले शमार जोसफ भी सीरीज से बाहर हो चुके हैं.
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज अभी शुरू भी नहीं हुए कि वेस्टइंडीज को झटके पर झटका लगना शुरू हो गया है. विंडीज के दो तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण सोमवार को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए जिससे टीम को एक और झटका लगा है. बारबडोस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स को दो अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाली दो मैच की सीरीज के लिए जोसफ की जगह टीम में शामिल किया गया है.
तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ भारत के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर.
शेमार जोसफ भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा कि अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने पूर्व निर्धारित ‘चिकित्सा प्रक्रिया’ से गुजरने के लिए भारत में टीम में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. सीडब्ल्यूआई ने कहा, ‘जेसन होल्डर ने एक पूर्व नियोजित चिकित्सा प्रक्रिया का हवाला देते हुए श्रृंखला के लिए जोसफ के विकल्प के रूप में चयन से इनकार कर दिया है.’ गौरतलब है कि तेज गेंदबाज शेमार जोसफ भी चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए थे. उनकी जगह ऑलराउंडर जोहान लेन को टीम में शामिल किया गया जिन्हें पदार्पण का इंतजार है.
वेस्टइंडीज की संशोधित टीम: रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन, केवलोन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, जेडियाह ब्लेड्स, जोहान लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे और जेडन सील्स.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें