जिला विकास समिति और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हर तीन महीने में होती है। भोपाल में 13 दिन के भीतर दूसरी बैठक होने वाली है। इसमें केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। यह बैठक 29 सितंबर को कलेक्टोरेट में होगी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व संसदीय कार्य मंत्र
.
उनकी अध्यक्षता में यह बैठक होगी। माना जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खींचतान के चलते इस बार केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं। इस बैठक में 19 केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा का एजेंडा है। इसमें प्रधानमंत्री सम्मान निधि, स्मार्ट मीटर, मातृत्व वंदना योजना जैसी मुख्य योजनाओं के साथ मेट्रो परियोजना और अमृत 2.0 योजना पर चर्चा होगी। निगम की बड़ी योजनाओं पर भी चर्चा होगी।