‘विधर्मियों’ को भाई न बनाएं, नहीं तो… साध्वी प्रज्ञा ने फिर दिया विवादित बयान, MP की सियासत गरमाई

‘विधर्मियों’ को भाई न बनाएं, नहीं तो… साध्वी प्रज्ञा ने फिर दिया विवादित बयान, MP की सियासत गरमाई


Last Updated:

Sadhvi Pragya News: भोपाल में दुर्गा वाहिनी के एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ने फिर विवादित बयान देकर प्रदेश की सियासत को गर्म कर दिया है. जानें माजरा…

साध्वी प्रज्ञा.

रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत

Bhopal News: विश्व हिंदू परिषद की शाखा दुर्गा वाहिनी के एक कार्यक्रम में रविवार को भोपाल की पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुस्लिम समाज पर आक्रामक बयान दिया. इससे सियासी माहौल फिर गरमा गया. इस कार्यक्रम में साध्वी ने हिंदू समाज को ‘विधर्मियों’ से सतर्क रहने की नसीहत दे डाली.

साध्वी प्रज्ञा ने हिंदू युवतियों-महिलाओं से अपील की कि, मुस्लिम पुरुषों से भाई-बहन का रिश्ता न जोड़ें, क्योंकि यह छल का माध्यम हो सकता है. उन्होंने आह्वान किया, “हमें संकल्प करना है कि हमारे घर में कोई भी विधर्मी काम करने न आए.” साध्वी ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से ग्रुप बनाने और मंदिरों के आसपास निगरानी रखने की अपील की. “मंदिर के आसपास ध्यान रखें कि कोई विधर्मी तो नहीं प्रसाद बेच रहा. अगर विधर्मी प्रसाद बेचते मिले, तो उनकी ठुकाई करो.”

पहली बार विवाद नहीं…
यह पहली बार नहीं, जब साध्वी प्रज्ञा के बयानों ने विवाद खड़ा किया हो गया. मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद अगस्त में भोपाल पहुंचीं साध्वी ने आतंकवाद को ‘हरा रंग’ बताते हुए मुसलमानों से जोड़ा था, जिसकी मुस्लिम संगठनों ने कड़ी निंदा की. ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने इसे ‘इस्लामोफोबिया’ करार दिया था.

कांग्रेस ने ये कहा…
भाजपा ने साध्वी के बयानों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन विपक्ष ने इसे ‘नफरत फैलाने’ का हथियार बताया. मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा, “साध्वी समाज को बांटने का प्रयास कर रही हैं. ऐसे बयानों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.” मुस्लिम संगठनों ने कार्यक्रम को ‘सांप्रदायिक उन्माद’ फैलाने वाला करार देते हुए शिकायत दर्ज करने की बात कही.

बता दें साध्वी प्रज्ञा 2019 में भोपाल से दिग्विजय सिंह को हराकर सांसद बनी थीं. लेकिन, 2024 में टिकट कटने के बाद भी सक्रिय भूमिका में हैं. उनके इस ने बयान नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजनों को राजनीतिक रंग दे दिया है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

‘विधर्मियों’ को भाई न बनाएं, नहीं तो…साध्वी प्रज्ञा ने फिर दिया विवादित बयान



Source link