कोई भी प्रीमियम…, अभिषेक शर्मा ने खुलेआम इस पाकिस्तानी गेंदबाज के लिए मजे, सुनकर उड़ जाएंगे होश

कोई भी प्रीमियम…, अभिषेक शर्मा ने खुलेआम इस पाकिस्तानी गेंदबाज के लिए मजे, सुनकर उड़ जाएंगे होश


टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में ऐतिहासिक परफॉर्मेंस कर पूरी क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. पूरे टूर्नामेंट के दौरान अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जमकर रन बरसाए. उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट टूर्नामेंट  3 फिफ्टी की वजह से 314 रन बना डाले. यह किसी भी बल्लेबाज की तरफ से  एशिया कप के एक सीजन में बनाया हुए सबसे ज्यादा रन थे. उनके इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया. साथ ही उन्हें शानदार कार भी मिली. अभिषेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसी बातें कही जिसे भारतीय फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. 

अभिषेक ने क्या बोला
उन्होंने पोस्ट मैच इंटरव्यू के दौरान कहा, ” मैं जिस तरह की बैटिंग कर पाता हूं कहीं ना कहीं उसमें कोच और कप्तान का योगदान है. दोनों ने ही मुझे मेरा नेचुरल गेम खेलने की आजादी दी है. बिना उनके सपोर्ट के कुछ आसान नहीं था. विश्व कप जीतने के बाद टीम में जगह बना पाना आसान नहीं था. हमने पहले से सोचकर रखा था. पहली ही गेंद से अपना खेल दिखाना है. अगर आप ऐसा खेल पाते हो तो बेशक आपको कोच और कप्तान का साथ मिलेगा.”

सबके लिए था प्लान
अभिषेक से अलग-अलग पिच पर खेलने को पूछा गया. जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “मेरे पास अलग-अलग पिच पर पावरप्ले में खेलने को लेकर योजना है. उन्होंने आगे मुस्कराते हुए कहा स्पिनर हो या कोई भी प्रीमियम गेंदबाज हो मेरे दिमाग में यही रहता था की मुझे पहली बॉल से ही अटैकिंग खेलना है.  मेरा माइंडसेट ऐसा इसलिए भी थी क्योंकि मेरा विश्वास था इससे मुझे टीम पर इमपैक्ट डालने में खासा मदद मिलेगी और ऐसा हुआ भी.”

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें:गजब: पूरे टूर्नामेंट में करता रहा बेंच गर्म, अचानक फाइनल में उतरकर जड़ा चौका, भारत को बनाया एशिया कप का चैंपियन

एक ही सीजन में 300+ रन
अभिषेक ने इस सीजन एक और ऐतिहासिक कारनामा किया.  उन्होंने एशिया कप के सिंगल सीजन में 314 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. जहां अन्य बल्लेबाजों को 2-2 टूर्नामेंट लग जाते हैं इतने रन जमाने में अभिषेक ने अपनी ताबड़ोतोड़ बल्लेबाजी के दम पर एक ही एशिया कप के सीजन में खेले 7 मैचों में 314 रन बना दिए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी भी जमाई और उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. 



Source link