Last Updated:
नई दिल्ली. एशिया कप फाइनल में फैंस को जिस रोमांच की उम्मीद थी वैसा ही मुकाबला देखने को मिला. टीम इंडिया से पाकिस्तान की टीम हारी लेकिन पिछले मुकाबलों की तरह पूरी तरह से हथियार नहीं डाले. भारत के टॉप आर्डर को निपटाने के बाद पाकिस्तानी जीत का सपना देख रहे थे लेकिन तिलक वर्मा ने अकेले दम पर सब बर्बाद कर दिया. हारिस रऊफ के एक ओवर में उन्होंने 17 रन कूटे और मैच पूरी तरह से बदल गया.
तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 69 रन की नाबाद पारी.
6 बॉल में बदल गया खेल
भारतीय टीम ने 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए थे. अगले 5 ओवर यानी 36 बॉल पर टीम को जीत के लिए 64 रन की जरूरत थी. 15वां ओवर करने हारिस रऊफ आए और तिलक वर्मा ने शिवम दुबे के साथ मिलकर इन 6 बॉल पर 17 रन बना डाले. पहली बॉल पर दुबे ने चौका मारा अगली बॉल पर 1 रन लेकर स्ट्राइक तिलक वर्मा को दे दिया.
The six that all but sealed it for #TeamIndia 💪