सागर की झांकी में अष्टभुजा मां दे रहीं आशीर्वाद: शेर की दहाड़ से गूंज रहा पंडाल; सरस्वती मंदिर में मां दुर्गा विराजीं – Sagar News

सागर की झांकी में अष्टभुजा मां दे रहीं आशीर्वाद:  शेर की दहाड़ से गूंज रहा पंडाल; सरस्वती मंदिर में मां दुर्गा विराजीं – Sagar News


सदर में सजाई गई मां दुर्गा की आकर्षक झांकी।

सागर में नवरात्रि पर्व में देवी आराधना का दौर चल रहा है। भक्तों ने पंडालों में अलग-अलग स्वरूपों में माता की स्थापना की है। शहर के कजलीवन मैदान के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर सदर में मां दुर्गा की आकर्षक झांकी लगाई गई है। यहां दर्शन करने रोज भक्तों की

.

संकटमोचन मंदिर दुर्गा समिति झूले वाली काली कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि झांकी में मां अपनी आठों भुजाओं को अलग-अलग मुद्राओं में उठाकर भक्तों को आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। सिर दसों दिशाओं में घूमता है। माता पलकें झपकती हैं। जिससे झांकी में जीवंतता का अनुभव होता है।

श्रद्धालु इसे देखकर भावविभोर हो रहे हैं। 12 फीट लंबा मां का वाहन शेर विशेष आकर्षण का केंद्र है। यह करीब 4 फीट तक चलता है और दहाड़ता है। शेर की गर्जना से वातावरण गूंज उठता है। जैसे ही वह गर्जना करता है मातारानी के जयकारों से पंडाल गूंज उठते हैं। झांकी में यांत्रिक तकनीक का उपयोग किया है।

सरस्वती मंदिर में विराजीं मां दुर्गा शहर के इतवारा क्षेत्र में स्थित बुंदेलखंड अंचल के एक मात्र मां सरस्वती मंदिर में मां दुर्गा की स्थापना की गई है। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां माता की आराधना की जा रही है। भक्त दोनों देवियों के दर्शन करने के लिए उमड़ रहे हैं। शाम होते ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जमा होती है। इसके साथ ही यहां अन्य कार्यक्रम में भी आयोजित किए जा रहे हैं।

सरस्वती मंदिर में माता विराजीं, दर्शन करने उमड़ रहे भक्त।



Source link