हरदा जिले की सभी चार कृषि उपज मंडियां 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगी। त्योहारों और अवकाश के कारण इस अवधि में नीलामी और खरीदी का काम पूरी तरह बंद रहेगा। 3 अक्टूबर, शुक्रवार से मंडियां फिर से सामान्य समय पर खुलेंगी।
.
30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अवकाश
मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने बताया कि 30 सितंबर को दुर्गाष्टमी का स्थानीय अवकाश है। इसके बाद 1 अक्टूबर को दुर्गानवमीं और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के चलते मंडियां बंद रहेंगी।
किसानों से अपील
सचिव भिलाला ने कहा कि किसान इन तीन दिनों के दौरान अपनी उपज लेकर मंडी न आएं। मंडियों में खरीदी और नीलामी का कार्य 3 अक्टूबर से फिर से शुरू होगा।