PCB Chief Shameful Act: टीम इंडिया ने रविवार (28 सितंबर) की रात को अपने परंपरागत प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 2 गेंदे शेष रहते 5 विकेट से करारी शिकस्त देकर एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया. ये मुकाबला दुबई में खेला गया जो एक बहुत ही हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ खत्म हुआ. 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से विनिंग ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद पीसीबी चीफ ने शर्मनाक हरकत दिखाई और विनिंग ट्रॉफी लेकर वहां से भाग गए. उनकी इस हरकत से पूरी विनिंग सेरेमनी ही अस्त-व्यस्त हो गई.
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नौवीं बार एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों के रंग में भंग तब पड़ गया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी वहां से विनिंग ट्रॉफी लेकर चले गए. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पीसीबी चीफ के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ तौर पर इनकार कर दिया था. ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मंच से दूरी बनाकर दृढ़ता पूर्वक खड़े रहे. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के आयोजकों को पहले ही इस बात की सूचना दे दी थी कि अगर मंच पर पीसीबी प्रमुख उन्हें ट्रॉफी देने आएंगे तो वो विनिंग प्रजेंटेशन में हिस्सा नहीं लेंगे.
टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली पीसीबी चीफ के हाथों से ट्रॉफी्
हर किसी के मन में ये सवाल भी उठ रहे थे कि आखिर टीम इंडिया ने पीसीबी चीफ के हाथों से ट्रॉफी लेने से क्यों इनकार कर दिया था. पीसीबी चीफ दरअसल पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं. आपको बता दें कि एशिया कप टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही देश में पहले से ही पहलगाम के हमलों के विरोध में पाकिस्तान से मैच न खेलने को लेकर ट्रेंड चल रहा था. इसके पहले लीग मुकाबले में भी कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. जब इस बार पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी जो पीसीबी चीफ भी हैं, टीम इंडिया ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.
टीम इंडिया ने पहले ही एसीसी को सूचित किया था!
सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया ने पहले से ही एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को इस बात की सूचना दे दी थी कि अगर पाकिस्तान के गृहमंत्री जो पीसीबी के चीफ भी हैं, वो ट्रॉफी देने के लिए मंच पर आएंगे तो तो हम उनके हाथों ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं जाएंगे. टीम इंडिया के खिलाड़ियों का यह इनकार टूर्नामेंट के दौरान कई तनावपूर्ण आदान-प्रदान के बाद हुआ. खिलाड़ियों के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ, और पारंपरिक प्री-टॉस फोटोशूट भी नहीं हुआ था. एसीसी सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया ने पहले ही इस बात को स्पष्ट कर दिया था कि वो नहीं चाहते हैं कि नकवी मंच पर मौजूद रहें.
यह भी पढ़ेंः ‘चैंपियन टीम को ट्रॉफी नहीं दी’, एशिया कप जीतने के बाद अचानक भड़के कप्तान सूर्या