Banana Chips Business: मात्र 5000 से आप भी शुरू कर सकते हैं यह बिजनेस, जानिए पूरी डिटेल

Banana Chips Business: मात्र 5000 से आप भी शुरू कर सकते हैं यह बिजनेस, जानिए पूरी डिटेल


Last Updated:

Banana Chips Business: अगर आप घर पर ही केला चिप्स बनाकर बेचना चाहते हैं तो आप सबसे पहले आप क्या करेंगे. जाहिर सी बात है आप व्यवसाय को शुरू करने के लिए पैसों को लेकर सोचेंगे, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यहां एक्सपर्ट आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे.

Banana Chips Business: जब कई लोग बेरोजगार होते हैं तो वह कोई नया बिजनेस डालने के लिए कई प्रकार के आइडिया अपने दिमाग चलाते हैं. कई ऐसे बिजनेस होते हैं, जिसे स्टार्ट करने के लिए सबसे अधिक पैसों की जरूरत होती है. इसलिए पूरा न होने पर कई युवा हताश हो जाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे व्यवसाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप 5000 लगाकर रोज की कमाई कर सकते हैं. आपको कोई अधिक खर्च भी नहीं करना है. आप घर से ही यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आप केला चिप्स का व्यवसाय मात्र 5000 से स्टार्ट कर सकते हैं, जिससे आपके रोजाना 500 से 700 की कमाई हो जाएगी. आइए एक्सपर्ट के अनुसार आपको इस पूरे बिजनेस की डिटेल बताते हैं.

एक्सपर्ट ने दी जानकारी 
लोकल18 की टीम ने जब एक्सपर्ट केला चिप्स व्यवसाय करने वाले योगेश महाजन से बात की तो उन्होंने बताया कि आप अगर घर पर ही केला चिप्स बनाकर बेचना चाहते हैं, तो आपको मात्र 5000 का खर्चा आएगा. जिससे आपकी 500 से 700 रुपए रोज की कमाई शुरू हो जाएगी. इसके लिए आपको एक भट्टी लेना है, एक तेल की कढ़ाई और तेल लेना है. फिर कच्चे केले लेने हैं, जिसके माध्यम से आप घर पर ही केले के चिप्स बनाकर बेच सकते हैं.

बाजार में 200 किलो तक बिकती है चिप्स 
बाजार में यह 200 किलो तक बिकती है और इसको बनाने के लिए मात्र 100 से 120 रुपए का 1 किलो का खर्च आता है. बुरहानपुर जिले में 25000 हेक्टेयर‌ में केले की खेती होती है. इसलिए आसानी से केला मिलने के कारण आप केले का व्यवसाय काफी कम राशि में घर पर ही स्टार्ट कर सकते हैं.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मात्र 5000 से आप भी शुरू कर सकते हैं यह बिजनेस, जानें डिटेल



Source link