Last Updated:
Indian Team With Trophy: भारतीय टीम एशिया कप फाइनल में जीत के बाद ट्रॉफी के साथ जश्न मनाती दिख रही है. आखिर क्या माजरा है कि एसीसी के चेयरमैन नकवी के ट्रॉफी लेकर होटल भाग जाने के बावजूद भारतीय टीम कप के साथ सेलिब्रेट कर रही है. भारतीय कप्तान सूर्या ने अपने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट की हैं.
Asia Cup Trophy: रविवार देर रात भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप फाइनल में भीरतीय टीम की जीत के बाद भी ट्रॉफी नहीं दी गई. भारतीय टीम ने पाकिस्तानी मंत्री और एससी के चैयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. अब सूर्य कुमार यादव और भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ नजर आ रही है! ऐसा कैसे हो गया कि भारतीय कि भारतीय टीम के पास ट्रॉफी आ गया और सभी प्लेयर सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं. आखिर क्या माजरा है, कैसे भारतीय टीम के पास ट्रॉफी आ गई. चलिए जानते हैं अंदर की बात.
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए मैच में कई नाटकीय मोड़ देखे गए. चैंपियन भारतीय टीम को एशिया कप ट्रॉफी प्रदान नहीं की गई चूंकि उसने पाकिस्तान के मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों इसे लेने से इनकार किया था. मैच खत्म होने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह काफी देर से शुरू हुआ. लेकिन, सिर्फ व्यक्तिगत पुरस्कार दिये गए. भारतीय टीम ने एससी के चैयरमैन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. लेकिन, नकवी मंच पर इंतजार करते रहे. कुछ देर के बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल लेकर होटल चले गए. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा जब मंच पर जाने लगे तो उनकी काफी हूटिंग हुई.
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें