MP कांग्रेस का भी ‘आई लव’ फंडा! भोपाल में लगा राहुल गांधी का ऐसा पोस्टर, भाजपा ने उठा दिया गंभीर सवाल

MP कांग्रेस का भी ‘आई लव’ फंडा! भोपाल में लगा राहुल गांधी का ऐसा पोस्टर, भाजपा ने उठा दिया गंभीर सवाल


Last Updated:

MP Congress News: भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर एमपी की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है. वहीं, भाजपा ने चुटकी लेते हुए गंभीर सवाल खड़ा कर दिया. जानें…

एमपी कांग्रेस न्यूज

रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत

राजधानी भोपाल में ‘आई लव’ पोस्टर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. पहले ‘आई लव मोहम्मद’ और ‘आई लव महाकाल’ के पोस्टरों ने हंगामा मचाया, अब मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) के बाहर ‘आई लव इंडिया, आई लव राहुल गांधी’ का पोस्टर चर्चा का केंद्र बन गया है. कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे द्वारा लगवाए गए इस पोस्टर पर ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ भी लिखा है, जिसने सियासी माहौल को और गर्मा दिया.

प्रवीण धौलपुरे ने बचाव करते हुए कहा, “सारा देश राहुल गांधी को प्यार करता है. वे देश की जनता की आवाज उठाते हैं और नफरत के बाजार को मिटाकर मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं.” उन्होंने इस पोस्टर को कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी के प्रति समर्थन का प्रतीक बताया. सोशल मीडिया पर यह बैनर वायरल हो गया, जहां कुछ यूजर्स ने इसे ‘मोहब्बत का पैगाम’ तो कुछ ने ‘चुनावी नौटंकी’ करार दिया.

भाजपा ने बोला तीखा हमला
भाजपा ने इस पर तीखा हमला बोला. प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा, “कांग्रेस नेताओं को पोस्टर के साथ राष्ट्रहित में काम भी करना चाहिए. राहुल गांधी जिस तरह चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, दुनिया भर में भारत को बदनाम करते हैं, उनके समर्थकों को सोचना चाहिए. ‘आई लव इंडिया’ सभी के हृदय में है, कांग्रेस को क्यों पोस्टर लगाकर साबित करना पड़ रहा है?” उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस ने अपनी साख गंवा दी, इसलिए देशप्रेम दिखाने के लिए पोस्टर लगाने पड़ रहे हैं.”

कहीं ये गुटबाजी तो नहीं?
यह विवाद तब और बढ़ गया, जब कुछ स्थानीय नेताओं ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़ा. विश्लेषकों का मानना है कि यह पोस्टर प्रदेश कांग्रेस में राहुल गांधी के प्रति वफादारी दिखाने की कवायद है, खासकर तब जब पार्टी में दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी जैसे नेताओं के बीच तनातनी की खबरें हैं. इस बीच, भोपाल की सड़कों पर ‘आई लव’ पोस्टरों की सियासत ने सामाजिक तनाव बढ़ाने की आशंका जताई जा रही है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP कांग्रेस का भी ‘आई लव’ फंडा! राहुल गांधी के इस पोस्टर पर BJP ने उठाया सवाल



Source link