अबकी बार वर्ल्ड कप में बंपर Prize Money, मालामाल होगी चैंपियन टीम, किसे कितने पैसे मिलेंगे?

अबकी बार वर्ल्ड कप में बंपर Prize Money, मालामाल होगी चैंपियन टीम, किसे कितने पैसे मिलेंगे?


ICC Womens World Cup Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण मंगलवार (30 सितंबर) को शुरू हो रहा है. ओपनिंग मैच में टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से होगा. भारत आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट का मेजबान है, लेकिन शेड्यूलिंग व्यवस्था के कारण पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाएंगे.  8 टीमों के इस इवेंट में 31 मैच होंगे. सेमीफाइनल 29 और 30 अक्टूबर को निर्धारित हैं, जबकि ग्रैंड फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होना है. अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में होगा. 

वर्ल्ड कप में कौन-कौन सी टीमें हैं?

मेजबान भारत और श्रीलंका के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड चैंपियनशिप चक्र के आधार पर क्वालीफाई किया. पाकिस्तान और बांग्लादेश ने क्वालीफायर में आयरलैंड, वेस्टइंडीज और थाईलैंड को हराकर वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की. 2000 के बाद पहली बार वेस्टइंडीज टीम महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. क्वालीफायर चरण में बांग्लादेश ने सिर्फ़ 0.013 के बेहतर रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज को पछाड़ दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


टूर्नामेंट का फॉर्मेट और वेन्यू

महिला वनडे वर्ल्ड कप में आठ टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से खेलेंगी. प्रत्येक टीम 26 अक्टूबर तक कुल सात मैच खेलेगी, जिससे कुल 28 मैच होंगे. अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. पहले स्थान वाली टीम चौथे से और दूसरे स्थान वाली टीम तीसरे से भिड़ेगी. इन सेमीफाइनल के विजेता 2 नवंबर को फाइनल में मिलेंगे. भारत में चार वेन्यू पर मैच आयोजित किए जाएंगे. गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और नवी मुंबई को मेजबानी का अधिकार दिया गया है. पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: आज से वर्ल्ड कप का रोमांच…8 टीमें, 31 मैच और एक ट्रॉफी, जान लें शेड्यूल-स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

इनामी राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

आईसीसी ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए इनामी राशि में चार गुना बढ़ोतरी की घोषणा की है. इसमें भाग लेने वाली टीमों के बीच कुल 13.88 मिलियन डॉलर (लगभग 122 करोड़ रुपये) वितरित किए जाएंगे. यह पुरस्कार राशि अब पुरुष विश्व कप से 39 करोड़ रुपये ज्यादा है. विजेता टीम 39.50 करोड़ रुपये ले जाएगी, जबकि पिछले संस्करण में यह सिर्फ 9.90 करोड़ रुपये थी. इस तरह 2022 से 2025 तक 3 सालों में 4 गुना की बढ़ोतरी हुई.

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में आज भारत के सामने श्रीलंका, ओपनिंग मैच में कैसी होगी प्लेइंग-11?

हारने वाली टीम को कितने रुपये मिलेंगे?

उपविजेता को 19.75 करोड़ रुपये मिलेंगे. सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को लगभग 10-10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इन पुरस्कारों के साथ ग्रुप चरण की प्रत्येक जीत पर टीम को 30.29 लाख रुपये मिलेंगे. अंक तालिका में पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को लगभग 62 लाख रुपये दिए जाएंगे. सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को लगभग 22 लाख रुपये दिए जाएंगे.



Source link