नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका की टीमें महिला वर्ल्ड कप 2025 के पहले मैच में आमने सामने हैं. गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं. इस मैच में बारिश बार बार खलल डाल रही है. जिसकी वजह से मुकाबले में बार बार ओवर की कटौती की जा रही है. पहले यह मैच 50 ओवर का खेला जाना था लेकिन जब पहली बार बारिश आई तो उसके बाद 48 ओवर का मुकाबला कर दिया गया. दूसरी बार बारिश ने जब व्यवधान डाला उसके बाद कुल ओवर में कटौती कर इसे 47-47 ओवर का कर दिया गया है.
दीप्ति शर्मा ने 50 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अमजोत कौर के बाद दीप्ति ने भारत की ओर से अर्धशतक जड़ा. दीप्ति का वनडे में यह 16वां अर्धशतक है. विश्व कप में उनकी तीसरी हाफ सेंचुरी है. भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. कप्तान हरमनप्रीत कौर 21 रन बनाकर आउट हुईं वहीं जेमिमा खाता भी नहीं खोल सकीं.
अमनजोत 57 रन बनाकर आउट
अमजोत कौर 57 रन बनाकर आउट हुईं. उन्होंने 56 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का जड़ा. अमजोत ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की. भारत ने अपना सातवां विकेट 227 के स्कोर पर गंवाया.
अमजोत कौर की फिफ्टी
सुगंधिका कुमारी की गेंद पर अमनजोत कौर ने 2 रन लेकर अपना पहला वनडे अर्धशतक पूरा किया. अमजोत सिंह का कैच दो बार छूटा. ऑफ स्टंप के पार जाती हुई गेंद को अमनजोत ने कोण का फायदा उठाकर थर्ड मैन की तरफ खेला और आसानी से दो रन ले लिया.
भारत बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप लाइव अपडेट्स.
स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर आउट हुईं
स्मृति मंधाना विश्व कप 2025 के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 2 चौके जड़कर पवेलियन लौट गईं. मंधाना इस साल पहली बार दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाई हैं. मंधाना ने चौथे ओवर में गेंदबाज उदेशिका प्रबोधिनी की गेंद पर शॉट खेला जिसे विशमी गुणारत्न ने कैच किया. मंधाना 10 गेंदों पर 2 चौके जड़कर 8 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं.
भारत की प्लेइंग इलेवन: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: चामरी अट्टापटू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा.