Last Updated:
Hardik Pandya IND vs AUS Series: भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज में हार्दिक पंड्या शायद नहीं दिखाई देंगे. उन्हें अगले कुछ सप्ताह आराम की सलाह दी गई है.
नई दिल्ली. भारत को अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. इस दौरे से पहले हार्दिक पंड्या की फिटनेस ने भारतीय टीम प्रबंधन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच दी है. ऑलराउंडर हार्दिक को एशिया कप के दौरान चोट लग गई थी. उन्हें एशिया कप में मैच के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी.जिसकी वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर नहीं उतर पाए थे. पंड्या एशिया कप में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. वह बैट और बॉल से फीके रहे थे. उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना तय नहीं है लेकिन वह इस दौरे पर टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच के दौरान हो सकता है.
हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर.
फाइनल में नहीं खेल पाने से निराश पंड्या
पंड्या एशिया कप 2025 के फाइनल में न खेल पाने से निराश हुए हैं. भारत ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक अंदाज़ में जीता था. 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले के अंदर अपने तीन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए, जिसके बाद तिलक वर्मा ने आक्रामक पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए एक जबरदस्त पारी खेली. वर्मा ने नाबाद अर्धशतक जड़ा और भारत ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से जीत हासिल की.
विराट-रोहित की हो सकती है वापसी
भारत ने अपने सभी सात मैच जीतकर एशिया कप टूर्नामेंट का समापन शत-प्रतिशत रिकॉर्ड के साथ किया. जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच भी शामिल हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो सकती है. यह जोड़ी आईपीएल 2025 के बाद से टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों से संन्यास लेने के बाद से मैदान से बाहर है. उनके अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं और रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके करियर की आखिरी सीरीज हो सकती है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें