झाबुआ के बरवेट में रक्तदान शिविर: सेवा पखवाड़े में 38 यूनिट रक्त एकत्र किया; दो अक्टूबर हो चलेगा – Jhabua News

झाबुआ के बरवेट में रक्तदान शिविर:  सेवा पखवाड़े में 38 यूनिट रक्त एकत्र किया; दो अक्टूबर हो चलेगा – Jhabua News



कैंप के दौरान ब्लड डोनेट करता डोनर।

पीएम मोदी के निर्देश पर देशव्यापी सेवा पखवाड़े के तहत रायपुरिया भाजपा मंडल ने ग्राम बरवेट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मंगलवार को कुल 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

.

यह शिविर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मालीवाड़ ने बताया कि रक्तदान महादान है और यह किसी के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के निर्देश पर देश भर में जनहित के कार्यों को किए जाने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर दुर्गादास मोटापाला, मंडल उपाध्यक्ष नीलेश पटेल, ठाकुर अनिरुद्ध सिंह राठौर, अजजा मोर्चा के कालू सिंह निनामा, भेरूलाल गामड़ (महुड़ीपाड़ा), नंदलाल निनामा, पारस पाटीदार और सुरेश सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link