धार में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या: पिता के साथ मिलकर युवती का गला घोंटा, शादी के दबाव बनाने से था नाराज, पीएम रिपोर्ट में खुलासा – Dhar News

धार में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या:  पिता के साथ मिलकर युवती का गला घोंटा, शादी के दबाव बनाने से था नाराज, पीएम रिपोर्ट में खुलासा – Dhar News


धार जिले के अमझेरा गांव में एक प्रेमी ने अपने पिता के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी। दोनों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। घटना 9 सितंबर की है। प्रेमिका की पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट आने के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। पीए

.

यह था पूरा मामला

कतरवाड़ा निवासी शिवानी त्रिवेदी का प्रेम प्रसंग लेडगांव के प्रेम मावी से चल रहा था। करीब डेढ़ माह पहले शिवानी ने अपनी मां ममता त्रिवेदी और परिचित सुनील कछावा को बताया था कि वह पिछले 5–6 माह से प्रेम मावी से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। लेकिन प्रेम शादी के लिए तैयार नहीं था और धमकी देता था कि अगर उसने दबाव बनाया तो जान से खत्म कर देगा।

9 सितंबर को परिजनों को आत्महत्या की जानकारी मिली इसी तनाव के बीच 8 सितंबर को शिवानी बिना बताए घर से लेडगांव चली गई। अगले दिन यानी 9 सितंबर को शिवानी ने फोन पर मां को बताया कि प्रेम और उसके पिता राजेश मावी ने उसके साथ मारपीट की है। उसी दिन परिजनों को सूचना मिली कि शिवानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब परिजन लेडगांव पहुंचे तो राजेश मावी के घर शिवानी का शव जमीन पर पड़ा था। पास में एक एंगल और साफा भी मिला, जिससे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी।

पीएम रिपोर्ट ने खोला राज अमझेरा सीएससी से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। डॉक्टरों ने साफ लिखा कि शिवानी की मौत ‘हॉमिसाइडल स्ट्रैंगुलेशन’ यानी गला घोंटकर हत्या से हुई है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पहले उसके साथ मारपीट की गई थी और फिर गला दबाकर हत्या की गई। शिवानी के शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं।

आत्महत्या का रूप देने की कोशिश पुलिस जांच में सामने आया कि 9 सितंबर को शिवानी प्रेम मावी से मिलने उसके घर गई थी। वहां प्रेम और उसके पिता राजेश ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों ने मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को साफे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। बाद में परिजनों को फोन कर बताया गया कि शिवानी ने आत्महत्या कर ली है।

आरोपी पिता और बेटा फरार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अमझेरा पुलिस ने प्रेम मावी और उसके पिता राजेश मावी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।



Source link