गर्भवती प्रेमिका का अपहरण करने वाला योगी डकैत पकड़ाया: ससुराल पहुंचकर की थी अंधाधुंध फायरिंग, ग्वालियर पुलिस के हाथ से फिसला था – Gwalior News

गर्भवती प्रेमिका का अपहरण करने वाला योगी डकैत पकड़ाया:  ससुराल पहुंचकर की थी अंधाधुंध फायरिंग, ग्वालियर पुलिस के हाथ से फिसला था – Gwalior News


डकैत योगी उर्फ योगेंद्र गुर्जर को राजस्थान से पकड़ा है।

मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस को जिस इनामी डकैत योगी उर्फ योगेन्द्र गुर्जर की दो महीने से तलाश थी वो आखिरकार राजस्थान पुलिस के हाथ लगा है। ऐसी खबर है कि उसने राजस्थान के धौलपुर में सरेंडर किया है। ऐसा नहीं है कि ग्वालियर पुलिस का उससे सामना नहीं हुआ।

.

गोलीबारी में एक थाना प्रभारी गोली लगने से घायल भी हुआ था। लगातार डकैत योगी गुर्जर पुलिस को चकमा दे रहा था। एमपी के ग्वालियर से उस पर 10 हजार रुपए का इनाम था, जबकि धौलपुर राजस्थान में उस पर 20 हजार रुपए का इनाम था। अब ग्वालियर पुलिस उसे पूछताछ के लिए लाने के लिए प्रयास कर रही है।

दो महीने से ग्वालियर पुलिस जिसकी तलाश में जंगल से लेकर शहर और ग्वालियर से लेकर मुरैना तक सर्चिंग कर रही थी वही डकैत योगी आखिरकार धौलपुर राजस्थान पुलिस के हाथ लगा है। कभी चंबल में डकैत रहे गुड्‌डा गुर्जर गिरोह का सदस्य योगी उर्फ योगेन्द्र गुर्जर ने अपना नया गिरोह बना लिया था।

वह धौलपुर, मुरैना व ग्वालियर में मूवमेंट कर रहा था, लेकिन वह चर्चा में उस समय आया था जब ग्वालियर के तिघरा थाना स्थित गुर्जा गांव में उसने अपनी 9 महीने की गर्भवती प्रेमिका का फिल्मी अंदाज में अपहरण किया था। योगी ने प्रेमिका के ससुरा में पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं।

साथ ही प्रेमिका के पति, सास-ससुर व अन्य परिजन को बंदूक के बटों से पीटा था। जब तक वह उत्पात मचा रहा था उसके साथी गोलियां चला रहे थे। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल था। अब डकैत के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।

ग्वालियर पुलिस जंगल में सर्चिंग करती रह गई।

पुलिस पर किया था हमला पुलिस डकैत योगी गुर्जर की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। 6 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि योगी गुर्जर अपने साथियों के साथ हस्तिनापुर और बेहट बॉर्डर के पास बनी अटारी जमरोहा के पास छिपा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने जंगल में डकैत की घेराबंदी की थी। सुबह चार बजे पुलिस का डकैत से आमना-सामना हुआ। जिस पर इसका पता चलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने घेराबंदी की तो डकैत गिरोह ने उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में बेहट थाना प्रभारी महावीर सिंह गुर्जर व आरक्षक अरविन्द घायल हुआ था।

ऐसे समझिए पूरा मामला ग्वालियर में एक बदमाश करीब 20 साथियों के साथ हथियार लेकर गुर्जा गांव पहुंचा। यहां एक घर में धावा बोल दिया। कुछ लोग घर के अंदर घुसे, बाकी साथी बाहर फायरिंग करते रहे। घरवालों से मारपीट की, फिर उनकी गर्भवती बहू का अपहरण कर ले गए। घटना बुधवार रात की है। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। तिघरा पुलिस के अनुसार,

बंदूक के बट और डंडों से पीटा ग्वालियर के तिघरा स्थित गुर्जा गांव में 8 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे, योगी उर्फ योगेंद्र गुर्जर अपने साथियों कल्ली उर्फ किलेदार, डीपी, तहसिला, शेरू, भोला, बिज्जी, सत्यवीर और प्रदीप समेत 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों के साथ पहुंचा।

कुछ बदमाश गाड़ियों से उतरे और घर के बाहर फायरिंग करने लगे। 8 से 10 बदमाश घर में घुसकर गिर्राज गुर्जर के पिता बृजलाल (50), मां भगवती, दादी धनवंती (80) और चाचा रामेश्वर (32) को बंदूक के बट और डंडों से बेरहमी से पीटते रहे।

बाकी घर के बाहर फायरिंग करते रहे। बदमाशों ने 9 महीने की गर्भवती बहू रीना उर्फ अंजू को जबरन उठा लिया और फरार हो गए। बता दें कि मुरैना जिले के तिलौंदा के रहने वाले योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी की शादी रीना उर्फ अंजू से तय हुई थी। उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण रीना के परिजन ने रिश्ता तोड़ दिया था।

रीना की शादी गुर्जा गांव के गिर्राज गुर्जर (23) से करीब डेढ़ साल पहले कर दी गई। रिश्ता टूटने और रीना की कहीं और शादी होने पर योगी ने बदला लेने की ठान ली। उसने धमकी दी थी कि वह गिर्राज की हत्या कर रीना से शादी करेगा।

एक कहानी यह भी है पुलिस महकमे में यह भी चर्चा है कि ग्वालियर के एक पुलिसकर्मी की डकैत योगी गुर्जर को धौलपुर में सरेंडर कराने में अहम भूमिका है, लेकिन यह चर्चा ही है। ग्वालियर पुलिस के अफसर कह रहे हैं कि वह जल्द योगी को पूछताछ के लिए ग्वालियर लेकर आएंगे। क्योंकि वह बेहट में पुलिस पर गोलियां चलाने में भी आरोपी है।

एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया

QuoteImage

आरोपी योगी गुर्जर के धौलपुर राजस्थान में पकड़े जाने की सूचना मिली है। जल्द उसको पूछताछ के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर ग्वालियर लाया जाएगा।

QuoteImage



Source link