Last Updated:
ACC Meet Drama: बीसीसीआई ने एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में मोहसिन नकवी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. एसीसी के अध्यक्ष नकवी एशिया कप ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. बीसीसीआई ने एसीसी की बैठक में मोहसिन को घेरा और उन्हें भारत को एशिया कप की जीत की बधाई देने को मजबूर किया. आशीष शेलार ने मीटिंग को बीच में ही बॉयकॉट कर दिया.
नई दिल्ली. भारत ने एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में एसीसी के चीफ मोहसिन नकवी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. बैठक में शामिल भारत और बोर्ड के अन्य सदस्यों ने यह सुनिश्चित किया कि नकवी टीम इंडिया को बधाई दें. राजीव शुक्ला और आशीष शेलार ने मांग की कि नकवी एशिया कप ट्रॉफी तुरंत एसीसी मुख्यालय को सौंप दें. भारत ने पीसीबी प्रमुख से यह भी कहा है कि वे इस मामले को आईसीसी के समक्ष आगे बढ़ाएंगे. एसीसी प्रमुख के रवैये के विरोध में आशीष शेलार ने बैठक का बीच में ही बहिष्कार कर दिया.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें