मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: एक की मौत, 29 घायल, 10 गंभीर; छतरपुर के घुवारा में हादसा, जेसीबी से हटाई ट्राली – Chhatarpur (MP) News

मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:  एक की मौत, 29 घायल, 10 गंभीर; छतरपुर के घुवारा में हादसा, जेसीबी से हटाई ट्राली – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर के घुवारा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। सभी लोग बगाज माता मंदिर से ज्वारे चढ़ाकर लौट रहे थे। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हैं।

.

घायलों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा लाया गया, जहां से 10 लोगों को छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जेसीबी की मदद से हटाई ट्रॉली

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया गया और घायलों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

सागर और टीकमगढ़ के हैं श्रद्धालु

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आर.पी. गुप्ता ने बताया कि घायल सभी श्रद्धालु सागर और टीकमगढ़ जिलों के रहने वाले हैं। कुल 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। इन घायलों को बेहतर इलाज के लिए छतरपुर रेफर किया गया है।

ज्वारे चढ़ाने के बाद घर लौट रहे थे

हादसे के समय श्रद्धालु ज्वारे चढ़ाने के बाद घर लौट रहे थे, तभी घुवारा चौकी के पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस धार्मिक यात्रा का समापन मातमी माहौल में हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

प्रशासन ने शुरू की जांच

पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रॉली में अधिक भीड़ को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Source link