कार्यक्रम में गरबा करतीं चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची।
नवरात्र के दौरान गुना जिले में कई जगह गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान सोमवार शाम बीनागंज के एक गरबा कार्यक्रम में चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची शामिल हुईं। बाकी महिलाओं के साथ वह भी गरबा करती हुई नजर आईं। माता के भजनों पर उन्होंने
.
चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची सोमवार शाम विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। वह चांचौड़ा में श्री आदर्श रामलीला मंडल द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला में शामिल हुईं। यहां उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला मंचन को देखा।
इसके बाद वे मधुसुदनगढ़ में लगाई गई माता की झांकियों में पहुंचीं। यहां उन्होंने माता की प्रतिमाओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे मधुसुदनगढ़ में आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में वह शामिल हुईं। माता की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
एक निजी स्कूल द्वारा गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं के साथ विधायक ने भी गरबा किया। वह माता के भजनों पर थिरकती नजर आईं। विधायक ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए।
देखिए तस्वीरें…
रामलीला का मंचन देखतीं चांचौड़ा विधायक।

पार्टिसिपेंट्स के साथ चांचौड़ा विधायक।