रंग-गुलाल के साथ कालिका मंदिर में अष्टमी पर गरबा रास: रतलाम कलेक्टर ने भी पूजा-अर्चना की; हाथों में भगवा और तिरंगा लहराते युवा शामिल – Ratlam News

रंग-गुलाल के साथ कालिका मंदिर में अष्टमी पर गरबा रास:  रतलाम कलेक्टर ने भी पूजा-अर्चना की; हाथों में भगवा और तिरंगा लहराते युवा शामिल – Ratlam News


शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर मंगलवार तड़के मां कालिका माता मंदिर में रंग-गुलाल के बीच गरबा रास किया। जमकर रंग गुलाल उड़ाया। मां कालिका के दर्शन के लिए भी सुबह से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। कलेक्टर राजेश बाथम ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर रंग गुलाल उड़ाया।

.

शहर में आज अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मंदिरों के साथ-साथ घरों में अष्टमी की पूजा-अर्चना व हवन होगा। मां कालिका माता मंदिर में भी अष्टमी का हवन किया जाएगा। इसके पहले कालिका माता मंदिर पर सुबह 4 बजे से गरबा रास शुरू हुआ।

गरबा रास के बीच अष्टमी पर्व के मौके पर जमकर रंग गुलाल उड़ाया। हजारों की संख्या में महिलाएं, युवतियों ने मां अंबे की भक्ति व आराधना में गरबा रास किया। इस दौरान होली जैसा नजारा रहा। गरबा भजनों के साथ आज बिरज में होली रे रसिया गीत पर मां अंबे की भक्ति में सभी लीन नजर आए।

कालिका माता मंदिर में मंगलवार सुबह रंग गुलाल के बीच गरबा रास किया।

भगवा के साथ तिरंगा भी लहराया गरबा रास में कोई काली तो कोई भारत माता का रूप के साथ अनेक रुप धारण कर युवतियां पहुंची। हाथों में भगवा झंडे के साथ तिरंगा लहराते हुए भी युवतियों ने गरबा रास किया।

सुबह-शाम होता है गरबा कालिका माता मंदिर परिसर में सालों से यहां गरबा रास का आयोजन किया जाता है। रतलाम में मात्र एक ही जगह सुबह व शाम दोनों समय गरबा रास का आयोजन होता है। मां कालिका प्रतिदिन आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। अष्टमी के हवन में भी यहां पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

देखिए कालिका माता मंदिर पर मंगलवार सुबह गरबा रास की तस्वीरें…

कलेक्टर राजेश बाथम ने सपत्नीक पूजा अर्चना की।

कलेक्टर राजेश बाथम ने सपत्नीक पूजा अर्चना की।



Source link