Last Updated:
Dussehra Festival In Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा में विजयादशमी उत्सव समिति द्वारा दशहरा पर्व को लेकर होने वाले कार्यक्रम की पूरी तैयारियां हो गई हैं. 2 अक्टूबर को एनसीसी ग्राउंड में दशहरा पर्व मनाया जाएगा, जहां भगवान राम के हाथों तीनों पुतलों का दहन किया जाएगा. चलिए जान लेते हैं क्या है तैयारी.

Dussehra Festival In Rewa: रीवा नगर विजयादशमी उत्सव समिति द्वारा दशहरा पर्व और भरत मिलाप कार्यक्रम की तैयारियां कर ली गई हैं. 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व एनसीसी ग्राउंड में मनाया जाएगा, जिसके लिए 50 फुट ऊंचे रावण, 45 फुट मेघनाथ और 45 फुट कुंभकरण के पुतलों का निर्माण किया गया है. इन पुतलों का निर्माण जिले के गोविंदगढ़ के पोलो मैदान में कराया गया, जहां रीवा जिले के कारीगरों द्वारा पुतलों के निर्माण को अंतिम रूप दे दिया गया है. दशहरा के दिन भगवान राम के हाथों इन तीनों पुतलों का दहन किया जाएगा.
पुतलों के निर्माण आई कितनी लागत?
रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार करने वाले कारीगर राम किशोर सोंधिया निवासी ग्राम धूरहटी कनौजा जिला रीवा निवासी ने बताया कि वह बीते कई दिनों से इन पुतलों का निर्माण कर रहे हैं. कारीगरों के मुताबिक, अब तक वह ग्रामीण क्षेत्र के लिए रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार करते थे. पहली बार उन्हें जिले के मुख्य कार्यक्रम स्थल के लिए पुतला तैयार करने का काम मिला है
कारीगरों ने बताया कि तीनों पुतले पूरी तरह से तैयार हैं, जिन्हें आज रात यहां से ले जाया जाएगा और कल सुबह तक रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों को एनसीसी मैदान में खड़ा कर दिया जाएगा. जिनका वध दशहरे के दिन भगवान राम द्वारा किया जाएगा. बताया गया है कि इन पुतलों के निर्माण की लागत तकरीबन 1 लाख 21 हजार आई है, जबकि आतिश बाजी का काम दूसरों द्वारा किया जाएगा.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें