Last Updated:
सूत्रों के हवाले से आ रही रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई भारतीय महिला टीम के पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से बचने के विकल्पों पर विचार कर रही है. हालांकि इस रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने ये भी कहा है कि बोर्ड प्रोटोकॉल का ध्यान रखेगी.बीसीसीआई के अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि , “यह आईसीसी टूर्नामेंट है, इसलिए इसके लिए प्रोटोकॉल होंगे, जिनका टीम ध्यान रखेगी.
नई दिल्ली. पिछले तीन रविवार जिस तरह के विवादों से घिरे रहे वो आगे भी जारी रहने की संभावना है क्योंकि अब अगले रविवार को भी भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से फिर भिड़ेगी. लेकिन ये पुरुष क्रिकेट नहीं बल्कि महिला क्रिकेट में होगा, और ये एसीसी का नहीं बल्कि आईसीसी का टूर्नामेंट होगा. एशिया कप में सूर्यकुमार यादव ने जो कुछ किया वो अब इतिहास बन चुका है और अब सबकी निगाहें हरमनप्रीत कौर पर होंगी क्योंकि ट्रॉफी विवाद के बाद मुद्दा और गर्मा गया है .
हरमनप्रीत कौर-फातिमा सना के बीच होगा हैंडशेक?
एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जो चिंगारी हम सबने देखी थी वो अब 2025 के फाइनल के बाद ज्वालामुखी बन चुकी है, भारतीय टीम ने न तो पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और न ही मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ली. इसके बाद नकवी ने ट्रॉफी टीम इंडिया को न देकर बाहर भिजवा दी, जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ.इन तमाम घटनाओं के बाद अब सभी की निगाहें हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना पर टिकी हैं, दोनों 5 अक्टूबर को आमने सामने होंगी. भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच 5 अक्टूबर को कोलंबो में होना है जिसमें दोनों देशों के खिलाड़ी ज्वालामुखी पर बैठे होगें इसके पूरे आसार है. वर्ल्ड कप में खेल रही टीमों के कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में पूछे जाने पर हरमनप्रीत ने कहा, “हम सिर्फ एक चीज पर कंट्रोल कर सकते हैं और वो है क्रिकेट खेलने पर, हम इसके आलावा हम किसी बारे में नहीं सोच रहे. लेकिन बाकी चीजों पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं है और मैं उन चीजों के बारे में सोच भी नहीं रही. हम ड्रेसिंग रूम में इन बातों पर चर्चा नहीं करते, हम यहां सिर्फ क्रिकेट खेलने आए हैं.”
ICC में हाथ मिलाने को लेकर कोई नियम है?
आईसीसी के गाइ़ड लाइन में ऐसा कोई नियम नहीं है, कि किसी खिलाड़ी को दूसरी टीम के खिलाड़ी से हाथ मिलाना जरुरी है लेकिन खेल भावना को ध्यान में रखते हुए ऐसा लगभग सभी मैचों में किया जाता है. पहलगाम हमले के बाद गुस्से में टीम इंडिया के कप्तान और खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, हालांकि वो एसीसी का टूर्नामेंट था और वर्ल्ड कप आईसीसी का टूर्नामेंट है. इस वजह से आईसीसी ने उस मामले में ज्यादा कुछ नहीं किया, लेकिन आईसीसी इवेंट में भी ऐसा हुआ तो आईसीसी का प्रोटोकॉल आड़े आएगा.आईसीसी प्रमुख जय शाह है और उनके एक्शन का सबको इंतजार रहेगा.